( छत्तीसगढ़ राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था )

 संस्थापक- हरि ठाकुर                      पंजीयन - 312/छ.ग.राज्य                    स्थापना-1995    

।। सृजन-सम्मान।।

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

   मुख्यालय - एफ- 3, बोर्ड कॉलोनी, पेंशनवाड़ा, विवेकानंद नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ - 492001 ई मेल- srijansamman@gmail.com

 

संस्थापक

 
 

 प्रेस विज्ञप्तियाँ

(अद्यतन एवं नयी विज्ञप्तियाँ)

शांति यदु का निधन

रायपुर । संस्था की संस्थापक सदस्यों में से प्रमुख और हिंदी की प्रख्यात महिला साहित्यकार श्रीमती शांति यदु का निधन चंड़ीगढ़ में हो गया । वे राज्य में महिलाओं को संगठित करने की दिशा में विगत 50 वर्षों से सक्रिय थी । उनकी रचनाएं धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदूस्तान, कांदम्बिनी, रविवार, नवभारत टाइम्स, सरिता, मुक्ता, वामा तथा प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में छपती रही हैं । उन्हें शिक्षा, साक्षरता और चेतनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए नेशनल एक्सीलेंसी एवार्ड से सम्मानित किया गया था । उन्होंने मध्यप्रदेश शासन में राज्य महिला आयोग की सदस्या के रूप में दो वर्ष तक महिला कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका रेखांकित की । वे इंदौर की महिला संघ के अध्यक्ष मंडल में आजन्म रहीं । वे ऋचा नामक मासिक पत्रिका का 20 वर्षों तक कुशल संपादन किया । उनकी कई कृतियाँ प्रकाशित और पुरस्कृत रहीं है । उन्हें कई साहित्यिक सम्मानों से विभूषित किया गया ।

         अपनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष को सृजन-सम्मान परिवार विनम्र श्रद्धांजलि भेंट करती है ।

 

अंतरजाल में हिंदी की प्रतिष्ठा अभियान

 रायपुर । संस्था द्वारा अंतरजाल में हिंदी की प्रतिष्ठा के अभियान के तहत स्कूली छात्रों को आगामी 30 मई से 6 जून  ब्लॉग, इंटरनेट, ई-मेलिंग, वेबसाइट सर्चिंग आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया जायेगा । इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कोई भी स्कूली छात्र बिना किसी फीस, बिना किसी शर्त के भाग ले सकता है । इच्छुक प्रतिभागी 20 मई 2006 तक पंजीयन करा सकते हैं । उन्हें कार्यशाला में विशेष तौर पर अपने स्वयं का हिंदी वेबब्लॉग बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा । कार्यशाला का समय प्रातः 9 बजे  से 11 बजे तक रखा गया है ।

 

रचनाएं आमंत्रित

बिलासपुर । राष्ट्रीय मासिक पत्रिका प्रज्ञातंत्र द्वारा साहित्य विशेषांक का प्रकाशन किया जा रहा है । डॉ. गिरधर शर्मा, संपादक की विज्ञप्ति के अनुसार रचनाकार अपनी उत्कृष्ट कविता, गीत, कहानी, समीक्षा, निबंध, आलोचना, आदि अतिथि संपादक, साहित्य विशेषांक, एफ-3, छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर के पते पर या कार्यालयीन पते पर भेज सकते हैं । रचना प्राप्ति की अतिंम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है ।

 

कवि अष्टभुजा शुक्ल का कविता पाठ

रायपुर । हिंदी के वरिष्ठ कवि एवं ललित निबंधकार श्री अष्टभुजा शुक्ल, बस्ती, उत्तर प्रदेश स्थानीय वैभव प्रकाशन, सभागृह में आगामी 10 मई अपनी कविताओं का पाठ करेंगे । यह आयोजन सृजन-सम्मान द्वारा किया गया है । यह कार्यक्रम 5 बजे शाम आयोजित होगा ।

उद्देश्य

निदेशक मंडल

इकाईयाँ

गतिविधियाँ

प्रकाशन

पुरस्कार

प्रविष्टि-आमंत्रण

प्रेस विज्ञप्ति

छायाचित्र

आनलाईनकिताबें

 विभूतियां

कैसे जूडें

संपर्क

 
 

वेबक्रिएशनः  प्रशांत रथ, कल्पना इंफोर्मेटिक्स, रायपुर, छत्तीसगढ़