( छत्तीसगढ़ राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था )

 संस्थापक- हरि ठाकुर                      पंजीयन - 312/छ.ग.राज्य                    स्थापना-1995    

।। सृजन-सम्मान।।

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

   मुख्यालय - एफ- 3, बोर्ड कॉलोनी, पेंशनवाड़ा, विवेकानंद नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ - 492001 ई मेल- srijansamman@gmail.com

 

संस्थापक

 

 

सृजन-सम्मान, भारत द्वारा रचनाकारों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित


       
छत्तीसगढ राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था सृजन-सम्मान की प्रादेशिक कार्यालय द्वारा साहित्य, संस्कृति , भाषा एवं शिक्षा की विभिन्न 28 विधाओं में प्रतिष्ठित रचनाकारों को पिछले 6 वर्षों से प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं । प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2007 है छत्तीसगढ राज्य के गौरव पुरुषों की स्मृति में दिये जाने वाले यह सम्मान प्रतिवर्ष आयोजित 2 दिवसीय अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव में प्रदान किये जाते हैं । संस्था द्वारा सम्मान स्वरुप रचनाकारों को 21, 11, 5, हजार नगद, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल एवं 500 रुपयों की कृतियाँ प्रदान की जाती हैं । यह सम्मान राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं देश के चुनिंदे वरिष्ठ साहित्यकारों की उपिस्थिति में दिया जाता है ।

 

पुरस्कारों का विवरण निम्नानुसार है

01. हिन्दी गौरव सम्मान- बेबसाईट संपादक या ब्लागर्स
02. पद्मश्री मुकुटधर पांडेय सम्मान - लघुपत्रिका संपादन
03. पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा सम्मान- पत्रकारिता हेतु समर्पित
04. महाराज चक्रधर सम्मान- ललित निंबध
05. मंहत बिसाहू दास सम्मान- कबीर साहित्य या संगीत
06. प.गोपाल मिश्र सम्मान- कविता
07. नारायण लाल परमार सम्मान - गीत-नवगीत, बाल साहित्य
08. डॉ.बल्देव प्रसाद मिश्र सम्मान - कहानी आध्यात्मिक साहित्य
09. डॉ.कन्हैया लाल शर्मा सम्मान - पर्यावरण, (लेखन सहित)
10. माधव राव सप्रे सम्मान- लघुकथा विधा में महत्वपूर्ण लेखन
11. दादा अवधूत सम्मान - शिक्षा, शैक्षिक लेखन
12. प्रमोद वर्मा सम्मान - आलोचना
13. रामचंद्र देशमुख सम्मान- लोक पर आधारित लेखन
14. प्रो.शंकर तिवारी सम्मान- पुरातात्विक अनुसंधान या लेखन
15. प्रवासी सम्मान - विदेश में रहकर हिन्दी सेवा
16. समरथ गंवईहा सम्मान- व्यंग्य लेखन में उल्लेखनीय कार्य
17. विश्वम्भर नाथ सम्मान- छंद विधा में महत्वपूर्ण लेखन
18. मावजी चावडा सम्मान - बाल साहित्य लेखन, शोध, अनुसंधान
19. मुस्तफा हुसैन सम्मान - ग़ज़ल विधा में अप्रतिम लेखन
20. रजा हैदरी सम्मान- ऊर्दू ग़ज़ल लेखन
21. राजकुमारी पटनायक सम्मान - भाषा, लोकभाषा के विशेषज्ञ
22. हरि ठाकुर सम्मान- समग्र व्यक्तित्व एवं कृतित्व
23. अनुवाद सम्मान- अनुवाद के क्षेत्र में विशेष कार्य
24. अहिन्दीभाषी सम्मान- अहिन्दीभाषी द्वारा हिन्दीसेवा
25. प्रथम कृति सम्मान- किसी भी विधा में पहली किताब
26. कृति सम्मान- महत्वपूर्ण अप्रकाशित पांडुलिपि
27. महेश तिवारी सम्मान- समाजवादी साहित्य या लेखन
28.
सृजन-श्री सम्मान- किसी भी विशिष्ट किन्तु प्रकाशित कृति

 

नियमः-
1.प्रथम कृति सम्मान के अंतर्गत नये रचनाकार की अप्रकाशित पांडुलिपि को चयन उपरांत प्रकाशित की जायेगी । जिसकी 100 प्रतियाँ रचनाकार को प्रदान की जायेगी । इसमें इस वर्ष कविता, या ललित निंबध विधा पर ही विचार किया जायेगा ।प्रवासी सम्मान हेतु उन हिन्दी रचनाकारों पर विचार किया जायेगा जो स्थायी रुप से भारत से बाहर किसी देश में रह रहे हों ।


2.कृति सम्मान हेतु किसी वरिष्ठ रचनाकार की प्रकाशित या अप्रकाशित किन्तु अत्यंत महत्वपूर्ण पांडुलिपि को चयन उपरांत प्रकाशित की जायेगी । जिसकी 100 प्रतियाँ रचनाकार को प्रदान की जायेगी। इसमें इस वर्ष आलोचना या ललित निंबध विधा पर ही विचार किया जायेगा ।


3.हिन्दी गौरव सम्मान हेतु अपने बेबसाईट या ब्लाग का विस्तृत विवरण, तकनीकी पक्ष, प्रबंधन, पता, ई-मेल आदि
हमारे पते पर भेजना होगा ।


4.सभी सम्मान हेतु रचनाकार स्वयं या उसके लिए अनुशंसा करने वाले को रचनाकार सहित स्वयं का बायोडाटा, 1 छायाचित्र, कृति की दो प्रतियां अनिवार्यतः भेजनी होगी । प्रविष्टि वाले डाक में अ.भा.अलंकरण-2007 एवं सम्मान का नाम लिखा होना अपेक्षित रहेगा ।


5.कोई भी रचनाकार एक से अधिक सम्मान हेतु भी तदनुसार विधा की प्रविष्टियाँ विचारार्थ भेज सकता है ।


6.अंतिम चयन हेतु गठित उच्च
स्तरीय चयन मंडल का निर्णय सर्वमान्य होगा ।

 

प्रविष्टि हेतु संपर्कः-

 1.जयप्रकाश मानस, संयोजक, चयन समिति, सृजन-सम्मान (प्रादेशिक कार्यालय ), छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय परिसर, पेंशनवाडा, रायपुर, छत्तीसगढ, पिन-492001, (भारत), मोबाईल नं. 94242-82664/ 94253-58748/98271-79294


2. E-mail : srijansamman@gmail.com
या rathjayprakash@gmail.com

उद्देश्य

निदेशक मंडल

इकाईयाँ

गतिविधियाँ

प्रकाशन

पुरस्कार

प्रविष्टि-आमंत्रण

प्रेस विज्ञप्ति

छायाचित्र

आनलाईनकिताबें

 विभूतियां

कैसे जूडें

संपर्क

 
 

वेबक्रिएशनः  प्रशांत रथ, कल्पना इंफोर्मेटिक्स, रायपुर, छत्तीसगढ़