|
।। वार्षिक
पुरस्कार एवं सम्मान
।।
सृजनात्मकता और मौलिक लेखन उच्चतम साधना है। इसी साधना को
अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था
‘सृजन-सम्मान’
के संयोजन में तीन सम्मान प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। नए राज्य
छत्तीसगढ़ के गठन के अवसर पर पद्मश्री मुकुटधर पांडेय सम्मान
छायावाद के जनक कवि श्री मुकुटधर पांडेय की स्मृति में प्रारंभ
किया गया है। इसके अतिरिक्त मन भावती देवी स्मृति सम्मान तथा
रायगढ़ के वरिष्ठ एवं संघर्षशील पत्रकार धुन्नीलाल दुबे की
स्मृति में धुन्नीलाल दुबे सम्मान प्रारंभ किया गया है। संस्था
के संस्थापक एवं हिंदी/छत्तीसगढ़ी
के के स्वनामधन्य रचनाकार हरि ठाकुर जी की स्मृति को सतत बनाए
रखने के लिए हरि ठाकुर स्मृति सम्मान उनके महाप्रयाण के पश्चात
एक प्रमुख निर्णय के तहत शुरू किया गया है। वर्ष 2002 से
पद्मभूषण पं. झाबरमल्ल शर्मा, छत्तीसगढ़ के रीतिकालीन कवि
गोपाल मिश्र, संगीत और साहित्य को अपने राज्य में प्रश्रय देने
वाले महाराज चक्रधर, रामकाव्य के प्रमुख रचनाकार डॉ. बल्देव
प्रसाद मिश्र, पर्यावरण प्रेमी एवं जनप्रिय विधायक डॉ.
कन्हैयालाल शर्मा की स्मृति में पाँच नए सम्मान प्रारंभ किए गए
हैं।
सम्मान स्वरूप प्रत्येक रचनाकार को 2001 रुपए, प्रतीक चिन्ह,
सम्मान-पत्र, शाल श्रीफल एवं कृतियाँ भेंट की जाती हैं। इसके
अलावा वर्ष 2003 से कबीर पंथ के प्रमुख स्तंभ पंथ श्री
गृंधमुनि नाम साहब, छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के उन्नायक स्व.
रामचंद्र देशमुख, ख्यातनाम समाजसेवी राजनीतिज्ञ एवं कबीर
साहित्य के प्रोत्साहक महंत बिसाहूदास तथा राजकुमारी पटनायक की
स्मृति में चार और सम्मान प्रारंभ किए गए हैं। वर्ष 2004 से
माधवराव सप्रे, विश्वंभरनाथ पाठक, रजा हैदरी, समरथ गंवइहा,
दादा अवधूत, शंकर अवधूत, शंकर तिवारी, आदि की स्मृति में
सम्मान प्रदान किए जाते हैं।
छ.ग. के मूर्धन्य साहित्यकार पं. लोचन प्रसाद पांडेय के अंतरंग
सखा पद्मभूषण पं. झाबरमल्ल शर्मा के अद्वितीय व्यक्तित्व को
स्मरण करते हुए प्रतिवर्ष पत्रकारिता/साहित्य
के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान के लिए देश/प्रदेश
के साहित्यकारों को सम्मानित किया जा रहा है। इस सम्मान के लिए
पत्रकार/रचनाकार
को नगद राशि (11 हजार), प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, शाल,
श्रीफल भेंट किया जाता है । सम्मान की राशि अब बढ़ाक 21 हजार
रूपये कर दी गई है ।
सम्मान का विवरण निम्नानुसार है
–
01.
मुस्तफा हुसैन ‘मुश्फिक’
सम्मान (ग़ज़ल)
1999 श्री अलीयार साबरी, खरसिया, रायगढ़
2000 श्री काविश हैदरी, रायपुर
2001 श्री रामेश्वर वैष्णव, रायपुर
2002 श्री राज सागरी, जबलपुर
2004 श्री मुकुन्द कौशल, दुर्ग
2005
श्री सलीम अख्तर, नागपुर, महाराष्ट्र
2. मावजी चावड़ा सम्मान (बाल साहित्य)
2000 श्री गिरीश पंकज, रायपुर
2001 श्रीमती शकुंतला सिरोठिया, इलाहाबाद
2002 श्री रमेश दत्त दुबे, सागर
2003 श्री सुरेन्द्र विक्रम, लखनऊ
03. पं. मुकुटधर पांडेय सम्मान (लघु पत्रिका)
2001 अक्षरा, श्री विजय देव, भोपाल
2002 कंचनलता, श्री भरत मिश्र
‘प्राची’
खेतड़ी, राजस्थान
2003 रंगायन, श्री पीयूष दईया, उदयपुर, राजस्थान
2004
समांतर, श्री इसाक अश्क, उज्जैन, मध्यप्रदेश
04. धुन्नी लाल दुबे सम्मान (पत्रकार)
2002 श्री राजनारायण मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर
2003 श्री शरद कोठारी, संपादक सवेरा संकेत, राजनांदगांव
2004
श्री संजय द्विवेदी, संपादक, दैनिक हरिभूमि, बिलासपुर
05. मनभावती देवी सम्मान (साहित्य)
2001 डॉ. चितरंजन कर, भाषाविद, रायपुर
2002 श्रीमती इलीना सेन, रायपुर
06. अमीचंद डालमिया सम्मान (नाट्य लेखक एवं निर्देशक)
2001 श्री राजकमल नायक, भोपाल
07. हरि ठाकुर सम्मान (समग्र योगदान)
2001 श्री नारायणलाल परमार, वरिष्ठ कवि, गीतकार, बालगीतकार, धमतरी
2002 श्री गुरुदेव कश्यप, वरिष्ठ कवि, पत्रकार, रायगढ़
2003 डॉ. इंदिरा मिश्र, अपर मुख्य सचिव, छ.ग.शासन, रायपुर
2004
डॉ. कांतिकुमार जैन, सागर, म.प्र.
08. डॉ. कन्हैयालाल शर्मा सम्मान (पर्यावरण संचेतना)
2002 श्री एस.एस. प्रधान
2003 श्री अवधराम चंद्रा, पर्यावरण सेवी, रायगढ़
2004
ग्राम्य भारती शिक्षण संस्थान, तमनार, रायगढ़
09. गोपाल मिश्र सम्मान (कहानी)
2002 श्री प्रभंजन शास्त्री, बागबहरा, महासमुंद छ.ग.
2003 जनकवि आनंदी सहाय शुक्ल, रायपुर
2004
श्री शंकर सक्सेना, राजनांदगाँव
10. बल्देव प्रसाद मिश्र सम्मान (कहानी)
2002 श्री शिवशंकर पटनायक, पिथौरा, रायपुर
2003 उर्मिला शिरीष, भोपाल, म.प्र.
2004
श्री भरत प्रसाद, शिलांग
11. बिसाहूदास मंहत सम्मान (कबीर साहित्य)
2003
भारती बंधु, अंतरराष्ट्रीय कबीर गायक, रायपुर
2004
डॉ. मिथिलेशकुमारी मिश्र, उपन्यासकार, पटना, बिहार
12. माधवराव सप्रे सम्मान (लघुकथा)
2004
श्री नंदल हितैषी, इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश
13. विश्वम्भरनाथ ठाकुर सम्मान (गीत)
2004
श्री देवेन्द्र शर्मा 'इन्द्र'
गाजियाबाद, उ.प्र.और डॉ. विमल कुमार पाठक, भिलाई
14. समरथ गवंईहा सम्मान (व्यंग्य)
2004
श्री विनोद शंकर शुक्ल, रायपुर
15. रज़ा हैदरी सम्मान (ग़ज़ल)
2004
श्री
अशोक अंजुम, गीतकार, अलीगढ़
16. महाराज चक्रधर सम्मान (ललित निबंध)
2002
डॉ. श्रीराम परिहार, खंडवा, म.प्र
2003
श्री अष्टभुजा शुक्ल, बस्ती, उ.प्र.
2004
डॉ. शोभाकांत झा, रायपुर
17. नारायण लाल परमार सम्मान (गीत या बालसाहित्य)
2003
श्री चंद्रसेन विराट, गीतकार, इन्दौर, म.प्र.
2004
श्री मधुकर गौड, मुबंई, महाराष्ट्र
18. दाउ रामचंद्र देशमुख सम्मान (लोक साहित्य)
2003
श्री श्यामसुंदर द्विवेदी, दमोह, म.प्र.
2004
श्री मालती शर्मा, पुणे, महाराष्ट्र
19. बल्देव प्रसाद मिश्र सम्मान (भाषा)
2003
डॉ. पुष्पा दीक्षित, संस्कृत, बिलासपुर
2004
डॉ. ब्रजभूषण सिंह आदर्श, भोपाल,
20.
राजकुमारी पटनायक सम्मान (भाषा सेवा)
2004
श्री डी.पी.खन्ना, पूर्व डीजीपी, भोपाल, म.प्र.
21. अनुवाद सम्मान (अनुवाद)
2004
श्री अर्जुन शतपथी, राउरकेला, उड़ीसा
22.
प्रमोद वर्मा सम्मान (व्यंग्य)
2004
श्री प्रेमशंकर रघुवंशी, हरदा, म.प्र.
23. प्रो. शंकर तिवारी सम्मान (पुरातत्व)
2004
डॉ. अरूण कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय पुरातत्ववेत्ता, दिल्ली
24. गैर हिंदीभाषी सम्मान (कहानी)
2004
डॉ. बालशौरि रेड्डी, पूर्व संपादक, चंदामामा, चैन्नई
26. प्रवासी सम्मान (विदेश में रहकर हिंदी सेवा)
2004
श्री देवेन्द्रनारायण शुक्ल, कैलिफोर्निया, युएसए
27.
प्रथम कृति सम्मान (व्यंग्य)
2004
श्रीमती विद्या गुप्ता, दुर्ग
28. कृति सम्मान (सर्वश्रेष्ठ पांडुलिपि)
2004
श्री कृष्णकुमार त्रिवेदी, तुलसी संदर्भों में, फतेहपुर,
उ.प्र.
29. षष्टिपूर्ति सम्मान (वरिष्ठ साहित्यकार)
2003
श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार,
रायपुर
2004
डॉ. बलदेव, आलोचक एवं कवि, रायगढ
30.पद्मभूषण झाबरमल्ल शर्मा सम्मान (पत्रकारिता)
2003 श्री रमेश नैयर, संपादक, दैनिक भास्कर, रायपुर
2004 श्री कन्हैयालाल नंदन, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, नई
दिल्ली
2005 श्री राजेन्द्र अवस्थी, कादम्बिनी के पूर्व संपादक
एवं प्रख्यात पत्रकार, नई दिल्ली

प्रविष्टि विषयक विस्तृत जानकारी हेतु
यहाँ क्लिक करें
|