सृजन-गाथा

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

E-mail-srijangatha@gmail.com   

 

 

 

अंक-4, सितम्बर, 2006   

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतर संस्कार पुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

तकनीक

भाषाःक शब्द.... लगाना- डॉ. गंगा प्रसाद बरसैंया

मीडिया-विमर्श.....समसामयिक पत्रकारिता का परिदृश्य- संजय द्विवेदी

विचार.....मृत्यु पर विजय- पुष्करलाल केडिया

लोक-आलोक....जिन्ने ट्रिनबैगो (ट्रिनिडाड-टुबैगो) नहिं देख्याद- सुवास कुमार

तकनीक.....इंटरनेट पर उपलब्ध हैं रोजगार- रविशंकर श्रीवास्तव

मूल्यांकन.....आनुवाद यानी तलवार की धार- वीरेन्द्रकुमार वरनवाल

प्रसंगवश.....शरद जी की लेखन विधा का मूल सौंदर्य- राम पटवा

अंतरजाल.....हिंदी मीडिया की दिशा बदल सकता है यूनिकोड- बालेन्दु शर्मा दाधीच

 

 

 

इंटरनेट पर उपलब्ध हैं रोजगार

रविशंकर श्रीवास्तव

 

 

       ब आपको अपने लिए एक अच्छी सी नौकरी तलाशने के लिए एक अतिरिक्त और अद्यतन जरिया मिल गया है। जी हाँ, वह है इंटरनेट का। चाहे आपको नया रोजगार ढूंढना है या अपने वर्तमान रोजगार में परिवर्तन करना है, तो अब रोजगार कार्यालयों के चक्कर लगाने या अखबारों के पीले पन्ने चाटने के अलावा भी एक अन्य विकल्प आपके सामने आ गया है। आज इंटरनेट पर ढेर सारी साइटें खुल गई हैं, जो आपको आपका मनमाफिक रोजगार उपलब्ध करवाने में सहायता करती है। वैसे तो किसी भी प्रमुख वेब साइट में रोजगार बाबत सूचनाएं आवश्यक रूप से रखे जाने की कोशिशें की जा रही हैं, मगर कुछ साइटें ऐसी हैं, जहां आपको मुख्य रूप से रोजगार से संबंधित जानकारी ही दी जाती है। आइए आज ऐसी ही कुछ साइटों के बारे में जानें।

नौकरी डॉट कॉम (www.naukari.com)

       इंटरनेट पर यह साइट आपको आपका मनपसंद रोजगार उपलब्ध कराता है। रोजगार चाहने वाले अपना पूरा बायोडाटा इस साइट पर डाल सकते हैं, तदुपरांत इस साइट का डाटाबेस आपकी योग्यता के आधार पर इसके पास उपलब्ध हजारों नौकरियों में से आपके उपयुक्त नौकरी पेश कर देता है। अब आपकी इच्छा है किस नौकरी में जाएं या किसमें न जाएं। इस साइट पर आपको कैरियर प्लानिंग हेतु कैरियर टूल की सहायता भी उपलब्ध है। तथा अन्य जानकारियां और अन्य उपयोगी इंटरनेट साइटों के लिंक भी उपलब्ध हैं।

जॉब्सडीबी डॉट कॉम (www.jobsdb.com)

       जैसा कि इसके नाम से ही स्पस्ट है, यह साइट ढेर सारे, हर क्षेत्र, हर विधा  के जॉब यानी रोजगार की उपलब्धता का डेटाबेस तैयार कर आपको उसमें से अपने उपयुक्त रोजगार छांटने की सुविधा देता है। इसे भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण एशिया पैसिफिक के देशों में उपलब्ध रोजगार अवसर को दर्शाने के हिसाब से तैयार किया गया है ताकि इसका लाभ काफी सारे लोग ले सकें। इस साइट में यह सुविधा भी दी गई है कि इसमें नियोक्ता और रोजगार के इच्छुक चाहें तो आपस में सीधे संवाद भी स्थापित कर सकते हैं। इस साइट में काफी अच्छी और नामी कंपनियों के रोजगार अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। रोजगार चाहने वालों के लिए इसकी मूल सुविधाएं शुल्क मुफ्त हैं, यानी आपको अपना रोजगार ढूंढने के लिए इस साइट पर कोई शुल्क अदा नहीं करना पड़ता। इस साइट में आप अपना बॉयोडेटा टंगा सकते हैं जिससे कि नियोक्ता उसे पढ़कर आपकी शिक्षा और आपके अनुभव के हिसाब से आपके लायक उपयुक्त नौकरी पेश कर सके। इस साइट पर विभिन्न प्रकार की डेढ़ दर्जन क्षेत्र की हजारों नौकरियों, जो कि एशिया के आठ देशों में उपलब्ध हैं, के बारे में तो जानकारी देता ही है, साथ ही आपको रोजगार हेतु इंटरव्यू के लिए तैयार करने हेतु आवश्यक सीख और जानकारी भी देता है।

इंडियनपार्टटाइमजॉब डॉट कॉम (www.indianparttimejobs.com)

      आपको अपने अतिरिक्त समय हेतु यदि कोई पार्टटाइम रोजगार चाहिए, तो फिर आपको इस साइट पर भ्रमण करने की सलाह दी जाती है। इस साइट में आपको पहले अपने आप को पैसे देकर पंजीकृत कराना होता है तभी आप इसके संपूर्ण लाभों को प्राप्त कर सकते हैं। पार्ट टाइम रोजगार चाहने वालों के लिए यह साइट उत्तम है जहां पर भारत के शहरों के हिसाब से रोजगार अवसरों को सूचीबद्व किया गया है। इससे आपको अपना पार्टटाइम रोजगार चुनने में भी आसानी होती है।

सीआईओएलजॉब डॉट कॉम (www.cioljobs.com)

       इस साइट को भारत की जानी मानी कंप्यूटर पत्रिका पीसी क्वेस्ट प्रकाशित करने वाली संस्था साइबर इंडिया द्वारा सम्हाली जाती है, तथा आई.टी. यानी संचार सूचना के क्षेत्र मे उपलब्ध रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी दर्शाती है। इस साइट पर मात्र रोजगार अवसरों के बारे में ही नहीं बताया जाता बल्कि आपकी कैरियर प्लानिंग इत्यादि के बारे में भी विस्तार से दिशा निर्देश प्रदान किया जाता है। इस साइट पर वर्तमान में संचार सूचना से संबंधित दो हजार से भी अधिक रोजगारों के बारे में ताजा सूचनाएं भरी गईं हैं, जिन्हें नित्य प्रति अपडेट किया जाता है। यह साइट कंप्यूटर और उससे जुड़ी रोजगार संभावनाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ है।

ऑलटाइमजॉब डॉट कॉम (www.alltimejobs.com)

       अपने आप में अनोखी यह साइट आपको आपके लायक नए-नए रोजगार उपलब्ध हो जाने की सूचना आपको आपके ई-मेल के पते पर देती है। आप इस साइट के द्वारा विभिन्न कंपनियों को अपने भेजे गए अपने आवेदनों की वास्तविक स्थिति के बारे में भी जान सकते हैं। इस साइट में रोजगार से संबंधित अन्य जानकारियां जैसे कि साक्षात्कार हेतु दिशा निर्देश, रोजगार मूलक आलेख, भविष्य की आपकी कैरियर प्लानिंग के बारे में टिप्स, रोजगार संबंधी समाचार इत्यादि चीजें भी आपको मिलती हैं, जो कि आपके काफी काम आ सकती हैं।

प्राइज्डजॉब्स डॉट कॉम (www.prizedjobs.com)

       इस साइट पर आपको शीध्र और सरल सेवा द्वारा ऑनलाइन रोजगार अवसर प्रदान किया जाता है। इस साइट के द्वारा नियोक्ताओं के लिए तथा रोजगार चाहने वालों के लिए ई-मेल के द्वारा मुफ्त समाचार पत्र प्रेषित किया जाता है। इस साइट पर रोजगार ढूंढने का एक इ्रंजिन है, जो आपकी मन माफिक रोजगार की उपलब्धता की जानकारी मिनटों में दे देता है। हालाकि इस साइट पर आपको मुख्यत: कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, टेलिकॉम सेक्टर, वस्त्र उद्योग, आटोमोबाइल, तथा हल्के इंजीनियरिंग क्षेत्रों के रोजगार अवसरों के बारे में ही ज्यादा बताया जाता है, परंतु फिर भी यह साइट काफी उपयोगी है।

जिपअहेड डॉट कॉम (www.zipahead.com)

       यह साइट आपको अपना पसंदीदा रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के अलावा भी बहुत कुछ नया करने की प्रेरणा देता है। नए संबंध, नए फैशन, के बारे में भी जहां एक ओर जानकारी है, तो वहीं आपको साक्षात्कार के लिए कैसे तैयार हों, क्या पहनें, क्या सेंट लगाएं इत्यादि के बारे में भी विस्तार से बताया जाता है। दर असल यह साइट उन सभी के लिए है जो अपनी जिंदगी में हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहते हैं।

जॉब्सअहेड डॉट कॉम (www.jobsahead.com)

       यह साइट रोजगार चाहने वालों के लिए एक गाइड की तरह कार्य करता है। इस साइट पर कई सेक्शन हैं, जहां पर आप जाकर रोजगार संबंधी कई सूचनाएं एवं जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। एक जॉब सर्च खंड है, जहां पर आप वहां पर सूचीबद्व किए हजारों रोजगार अवसरों में से अपने लिए उपयुक्त रोजगार ढूंढ सकते हैं। आपको आपके कैरियर प्लानिंग हेतु कैरियर रिसोर्सेस और कैरियर कम्यूनिटीज की भी सुविधा है। अच्छे रोजगार चाहने वालों के लिए यह भी एक अच्छी साइट है।

 

       उम्मीद है आपकी अपने लिए उपयुक्त रोजगार तलाश करने की कोशिशें इंटरनेट पर जाकर खत्म हो जाएंगी, क्योंकि बहुत संभव है, इंटरनेट की ढेर सारी साइटों के हजारों रोजगार अवसरों में से कुछ एक आपके मन माफिक तो होंगे ही।

 

 

 

 

प्रत्येक समस्या का निराकरण उसके बीज में होता है। - स्टैनले आर्नल्ड

आपकी प्रतिक्रिया

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतर संस्कार पुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

  संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः गिरीश पंकज,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, आदेश ठाकुर चित्रकारः मृत्युंजय मिश्रा

तकनीकः प्रशांत रथ