सृजन-गाथा

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

E-mail-srijangatha@gmail.com   

 

 

 

अंक-4,सितम्बर, 2006   

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतर संस्कार पुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

हलचल

भारत से......

प्रेमचंद विश्व साहित्य परिदृश्य के महानायक

साहित्यकारों ने वर्षों पहले छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दी 

डॉ.जे.आर. सोनी साहित्य भास्कर सम्मान से सम्मानित

पं. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल की स्मृतियों की गंध सदियों तक रहेगी

अमेरिका से....

अनूप भार्गव और कृष्णकुमार को प्रवासी भारतीय सम्मान

 

 

अनूप भार्गव और कृष्णकुमार को प्रवासी भारतीय सम्मान

 

अमेरिका । त्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने विदेश में हिंदी की श्रीवृद्धि के लिए दो प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है । इसमें अमेरिका के प्रसिद्ध हिंदी सेवी श्री अनूप भार्गव भी सम्मिलित हैं जो इंटरनेट पर भी हिंदी की प्रतिष्ठा के लिए विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं । ब्रिटेन के डॉक्टर कृष्ण कुमार को प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान मिला है और हिंदी विदेश प्रसार सम्मान अनूप भार्गव और वॉयस ऑफ़ अमेरिका के डॉक्टर जगदीश सरीन को दिया जा रहा है । यह सम्मान उन्हें 14 सितम्बर हिंदी दिवस के दिन एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा ।  संस्थान ने साहित्य, कला, विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भी अपने अन्य पुरस्कारों की घोषणा की है । जाने-माने हिंदी साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह को भारत-भारती सम्मान दिया गया है ।

 

       प्रोफ़ेसर रमेश कुन्तल मेघ को लोहिया साहित्य सम्मान मिला है । डॉक्टर विवेकी राय को महात्मा गांधी सम्मान और डॉक्टर रामचंद्र तिवारी को हिंदी गौरव सम्मान से, पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए बीबीसी हिंदी संवाददाता रामदत्त त्रिपाठी के अलावा दैनिक जागरण समूह और हिंदी आउटलुक के संपादक आलोक मेहता का भी चयन संस्थान ने किया है । इसके अलावा दैनिक जागरण समूह को बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार मिला है जबकि आलोक मेहता पत्रकारिता भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं । श्री रामदत्त त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए संस्थान ने गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया है ।

 

 

आशा वह शक्ति है जिसका संचय किया जाना चाहिए। - जून डट्टन

आपकी प्रतिक्रिया

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतर संस्कार पुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

  संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः गिरीश पंकज,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, आदेश ठाकुर चित्रकारः मृत्युंजय मिश्रा

तकनीकः प्रशांत रथ