
अविनाश वाचस्पति
जन्म- 14 दिसम्बर 1958, उत्तम नगर, नई दिल्ली ।
शिक्षा- बी.ए., दिल्ली विश्वविद्यालय। भारतीय जन संचार संस्थान से 'संचार परिचय', तथा हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम।
लेखन- व्यंग्य, कविता एवं फ़िल्म लेखन, ब्लॉग लेखन।
प्रकाशन- दैनिक नवभारत टाइम्स, सांध्य टाइम्स, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता, भास्कर, आई नेक्स्ट, हरिभूमि, मिलाप, राजस्थान पत्रिका, सन्मार्ग, नई दुनिया, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, सुमन सौरभ, दिग्विजय, स्क्रीनवर्ल्ड, अहा जिंदगी सहित देश-विदेश की सैंकड़ों पत्र-पत्रिकाओं ई पत्रिकाओं में लगभग 1000 से अधिक रचनाएँ प्रकाशित
कृतियाँ- 'शहर में हैं सभी अंधे' (कविता) व 'तेताला' (कविता) । तथा
शीघ्र प्रकाश्य- एक व्यंग्य संग्रह और फ़िल्मकारों के साक्षात्कार संग्रह।
संपादन- पत्रिका- सरस्वती संगम, मासिक, कलमवाला, फ़िल्म फ़ैशन संसार। 'नवें दशक के प्रगतिशील कवि (कविता संकलन) ।
सम्मान- 'साहित्यालंकार' , 'साहित्य दीप' उपाधियों और ‘राष्ट्रीय हिंदी सेवी सहस्त्राब्दी सम्मान' से सम्मानित।
विशेष- हरियाणा में आयोजित प्रथम व द्वितीय हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्मोत्सव समाचार के तकनीकी संपादक। हरियाणवी फ़ीचर फ़िल्मों 'गुलाबो', 'छोटी साली' और 'ज़र, जोरू और ज़मीन' में प्रचार और जन-संपर्क तथा नेत्रदान पर बनी हिंदी टेली फ़िल्म 'ज्योति संकल्प' में सहायक निर्देशक। राष्ट्रभाषा नव-साहित्यकार परिषद और हरियाणवी फ़िल्म विकास परिषद के संस्थापकों में से एक। सामयिक साहित्यकार संगठन, दिल्ली तथा साहित्य कला भारती, दिल्ली में उपाध्यक्ष। केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के आजीवन सदस्य।।
संप्रति- फ़िल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली में कार्यरत।
सम्पर्क-
अविनाश वाचस्पति
साहित्यकार सदन, पहली मंजिल, 195 सन्त नगर,
नई दिल्ली 110065
मो.-9868166586
ई मेल avinashvachaspati@gmail.com
अविनाश वाचस्पति
साहित्यकार सदन, पहली मंजिल, 195 सन्त नगर,
नई दिल्ली 110065
मो.-9868166586
ई मेल avinashvachaspati@gmail.com


![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)