Reduce  Reset  Enlarge

 


सुधा ओम ढींगरा

सुधा ओम ढींगरा



जन्मस्थान - जालंधर, पंजाब (भारत)
शिक्षा - बी.ए.आनर्ज़, एम.ए., पीएच.डी ( हिंदी ), पत्रकारिता में डिप्लोमा ।
विधायें - कविता, कहानी, उपन्यास, इंटरव्यू , लेख एवं रिपोतार्ज ।
प्रकाशित साहित्य - मेरा दावा है (काव्य संग्रह-अमेरिका के कवियों का संपादन ), तलाश पहचान की (काव्य संग्रह ), परिक्रमा (पंजाबी से अनुवादित हिन्दी उपन्यास), वसूली (कथा- संग्रह हिन्दी एवं पंजाबी ), सफ़र यादों का (काव्य संग्रह हिन्दी एवं पंजाबी ), माँ ने कहा था (काव्य सी .डी.)। पैरां दे पड़ाह, (पंजाबी में काव्य संग्रह ), संदली बूआ (पंजाबी में संस्मरण )। १२ प्रवासी संग्रहों में कविताएँ, कहानियाँ प्रकाशित, धूप से रूठी चाँदनी (काव्य संग्रह ) प्रकाशनाधीन।
अन्य गतिविधियाँ एवं विशेष - हिन्दी चेतना (उत्तरी अमेरिका की त्रैमासिक पत्रिका) की संपादक, विभौम एँटर प्राईसिस की अध्यक्ष , हिन्दी विकास मंडल (नार्थ कैरोलाइना) के न्यास मंडल में हैं।अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति (अमेरिका) के कवि सम्मेलनों की राष्ट्रीय संयोजक एवं निर्देशक मंडल की सदस्या, 'प्रथम' शिक्षण संस्थान की कार्यकारिणी सदस्या एवं उत्पीड़ित नारियों की सहायक संस्था 'विभूति' की सलाहकार हैं। पत्रकार हैं -अमेरिका से भारत के बहुत से पत्र -पत्रिकाओं एवं वेब पत्रिकाओं के लिए लिखतीं हैं। अमेरिका में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए अनगिनत कार्य किये हैं। हिन्दी पाठशालाएँ खोलने से ले कर यूनिवर्सिटी में हिन्दी पढ़ाई। इंडिया आर्ट्स ग्रुप की स्थापना की, हिन्दी के बहुत से नाटकों का मंचन कर, लोगों को हिन्दी भाषा के प्रति प्रोत्साहित करके अमेरिका में हिन्दी भाषा की गरिमा को बढ़ाया है। अनगिनत कवि सम्मेलनों का सफल संयोजन एवं संचालन किया है। रेडियो सबरंग ( डेनमार्क ) की संयोजक, टी.वी , रेडियो एवं रंगमंच की प्रतिष्ठित कलाकार हैं। पंजाबी एवं हिन्दी में लेखन।
पुरस्कार/सम्मान-
  1. अमेरिका में हिन्दी के प्रचार -प्रसार एवं सामाजिक कार्यों के लिए वाशिंगटन डी.सी में तत्कालीन राजदूत श्री नरेश चंदर द्वारा सम्मानित ।
  2. चतुर्थ प्रवासी हिन्दी उत्सव २००६ में अक्षरम प्रवासी मीडिया सम्मान ।
  3. हैरिटेज सोसाइटी नार्थ कैरोलाईना (अमेरिका ) द्वारा ''सर्वोतम कवियत्री २००६'' से सम्मानित 4. ट्राईएँगल इंडियन कम्युनिटी, नार्थ - कैरोलाईना (अमेरिका ) द्वारा ''२००३ नागरिक अभिनन्दन ''. हिन्दी विकास मंडल , नार्थ-कैरोलाईना( अमेरिका ), हिंदू-सोसईटी , नार्थ कैरोलाईना( अमेरिका ), अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी समिति (अमेरिका) द्वारा हिन्दी के प्रचार -प्रसार एवं सामाजिक कार्यों के लिए कई बार सम्मानित।
संपर्क-
सुधा ओम ढींगरा

101 Guymon Ct., Morrisville, NC-27560. U.S.A.
(919) 678-9057
sudhaom9@gmail .com
  Bookmark and Share

Powered by DiY |  Copyright www.srijangatha.com 2009

उत्तम दृश्यमान के लिए अनुशंसित स्क्रीन आकार १०२४×७८६ या अधिक
अनुशंसित वेब ब्राऊज़र : इन्टरनेट एक्सप्लोरर संस्करण ८, मोज़िल्ला सीम॔की संस्करण २, मोज़िल्ला फ़ायरफॉक्स संस्करण ३.६

Unique Visits :
Sitemap - XML