|
राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु रचनाकारों से
प्रविष्टियाँ आमंत्रित
|
रायपुर
।
छत्तीसगढ राज्य की बहुआयामी सांस्कृतिक संस्था
“सृजन-सम्मान”
द्वारा साहित्य, संस्कृति, एवं भाषा की विभिन्न 27 विधाओं में
प्रतिष्ठित रचनाकारों को पिछले 6 वर्षों से प्रतिवर्ष दिये
जाने वाले
चर्चित और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं
। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2006 है ।
छत्तीसगढ राज्य के गौरव पुरुषों की स्मृति में ये सम्मान
प्रतिवर्ष आयोजित 2 दिवसीय अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव में
प्रदान किये जाते हैं । संस्था द्वारा सम्मान स्वरुप रचनाकारों
को 21, 11, 5, एवं 2 हजार नगद, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह,
शॉल, श्रीफल एवं 500 रुपयों की कृतियाँ राज्य के महामहिम
राज्यपाल एवं देश के चुनिंदे वरिष्ठ साहित्यकारों की उपिस्थिति
में प्रदान की जाती हैं ।
प्रविष्ठि हेतु विधावार सम्मानों के नाम हैं
:
1.हिन्दी गौरव सम्मान(बेबसाईट
संपादक या ब्लाग),
2.पद्मश्री मुकुटधर पांडेय
सम्मान(लघुपत्रिका
या अंतरजाल सपादन ) 3.पद्मभूषण झावरमल्ल शर्मा सम्मान (पत्रकारिता
हेतु समर्पित समग्र व्यक्तित्व) 4.महाराज चक्रधर सम्मान
(ललित निंबध) 5.मंहत बिसाहू दास सम्मान (कबीर साहित्य या संगीत
पर विशिष्ट कार्य ) 6.प.गोपाल मिश्र सम्मान (कविता) 7.नारायण
लाल परमार सम्मान (गीत-नवगीत, बाल साहित्य एवं कविता)
8.डॉ.बल्देव प्रसाद मिश्र सम्मान(कहानी/कहानीकेंद्रित
आलोचना)9.डॉ.कन्हैया लाल शर्मा
सम्मान (पर्यावरण, लेखन सहित) 10.माधव राव सप्रे सम्मान,
(लघुकथा विधा में महत्वपूर्ण लेखन ) 11.दादा अवधूत सम्मान
(शिक्षा, शैक्षिक लेखन) 12.प्रमोद वर्मा सम्मान (आलोचना)
13.रामचंद्र देशमुख सम्मान (लोक साहित्य ) 14.प्रो.शंकर तिवारी
सम्मान (पुरातात्विक अनुसंधान या पुरातत्व लेखन) 15.प्रवासी
सम्मान (विदेश में रहकर हिन्दी सेवा) 16.समरथ गंवईहा
सम्मान(व्यंग्य लेखन में उल्लेखनीय कार्य) 17.विश्वम्भर नाथ
सम्मान (छंद की किसी भी विधा में महत्वपूर्ण लेखन)
18.मावजी चावडा सम्मान (बाल साहित्य लेखन, शोध, अनुसंधान)
19.मुस्तफा हुसैन सम्मान (ग़ज़ल विधा में अप्रतिम योगदान) 20.रजा
हैदरी सम्मान (ऊर्दू गजल लेखन) 21.राजकुमारी पटनायक सम्मान
(भाषा, लोकभाषा हेतु उल्लेखनीय भूमिका) 22.हरि ठाकुर सम्मान
(समग्र व्यक्तित्व एवं कृतित्व) 23. अनुवादसम्मान(अनुवाद) 24.अहिन्दीभाषी सम्मान(अहिन्दीभाषी द्वारा
हिन्दीसेवा) 25.प्रथम कृति सम्मान(किसी भी विधा में पहली
किताब) 26.कृति सम्मान(महत्वपूर्ण अप्रकाशित पांडुलिपि)
27.सृजन-श्री सम्मान (किसी भी विशिष्ट प्रकाशित कृति)
नियमः-
1.
प्रथम कृति सम्मान
के अंतर्गत नये रचनाकार की अप्रकाशित पांडुलिपि को चयन उपरांत
प्रकाशित की जायेगी । जिसकी 100 प्रतियाँ रचनाकार को प्रदान की
जायेगी । कृति सम्मान हेतु किसी वरिष्ठ रचनाकार की प्रकाशित या
अप्रकाशित किन्तु अत्यंत महत्वपूर्ण पांडुलिपि को चयन उपरांत
प्रकाशित की जायेगी । जिसकी 100 प्रतियाँ रचनाकार को प्रदान की
जायेगी, इसमें इस वर्ष आलोचना या ललित निंबध विधा पर ही विचार
किया जायेगा ।
2.
हिन्दी गौरव सम्मान हेतु अपने बेबसाईट या ब्लाग का विस्तृत
विवरण, तकनीकी पक्ष, प्रवंधन, पता, ई-मेल आदि हमारे पते पर
भेजना होगा ।
3.
सभी सम्मान हेतु रचनाकार स्वयं या उसके लिए अनुशंसा करने वाले
को रचनाकार सहित स्वयं का बायोडाटा, 1 छायाचित्र, कृति की दो
प्रतियां अनिवार्यतः भेजनी होगी । प्रविष्टि वाले डाक में
अ.भा.अलंकरण-2006 एवं सम्मान का नाम लिखा होना अपेक्षित रहेगा
। अंतिम चयन हेतु गठित उच्च स्तरीय चयन मंडल का निर्णय
सर्वमान्य होगा ।
4.
प्रविष्टि हेतु संपर्कः- जयप्रकाश मानस,
संयोजक,चयन समिति, सृजन-सम्मान (प्रादेशिक कार्यालय), छत्तीसगढ
माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, पेंशनवाडा, रायपुर,
छत्तीसगढ, पिन-492001

|
 |