|
लघुकथा पर
राष्ट्रीय विमर्श रायपुर में |
रायपुर
। छत्तीसगढ़ ।
सृजन-सम्मान द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की
श्रृंखला में छठवीं दो दिवसीय राष्ठ्रीय संगोष्ठी लघुकथा पर
आयोजित की जा रही है । यह आयोजन रायपुर में जनवरी 2007 के
अंतिम सप्ताह में किया जा रहा है । आयोजन में देश के
वरिष्ठतम् लघुकथाकार, आलोचक, शोधार्थी सम्मिलत होंगे । इस
संगोष्ठी हेतु हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं के लघुकथाकारों, शोध
छात्रों, प्राध्यापकों एवं विशेषज्ञों से लघुकथा के इतिहास,
विकास, दशा, दिशा, प्रवृति, प्रभाव, सीमा, मूल्याँकन आदि
विषयों पर केंद्रित आलेख, शोध-पत्र, साक्षात्कार, पुस्तक
समीक्षा, लघुकथाएं, अनुवाद, आमंत्रित है । प्रतिभागी रचनाकारों
को ग्रंथ की प्रतियाँ निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेंगी । इस अवसर
पर देश के प्रमुख लघुकथाकारों को उनके विशिष्ट योगदान हेतु
अलंकृत भी किया जायेगा इस हेतु लघुकथाकारों, शोधार्थियों,
समीक्षकों से बोयोडेटा सहित कृतियाँ 30 दिसम्बर 2006 तक
आमंत्रित हैं ।
पता वही- एफ-3,
छ.ग.मा.शि.मंडल, आवासीय परिसर, रायपुर, छत्तीसगढ़, 492001।

|
 |