कलेक्शन ऑफ़ शमील
–
ग़ज़ल, गीत अण्ड फ़ोक का विमोचन
(नैना शर्मा की रिपोर्ट)
लंदन । ब्रिटेन ।।
एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स
ने हाल ही में मेडनहैड निवासी गायक शमील चौहान के म्यूज़िक
सी.डी.
–
कलेक्शन ऑफ़ शमील
–
ग़ज़ल, गीत अण्ड फ़ोक
–
का भव्य विमोचन कार्यक्रम हॉलीडे-इन होटल, रीजेन्ट पार्क
में आयोजित किया। सी.डी. का विमोचन भारतीय मूल के जाने
माने उद्योगपति श्री जी.के. नून ने किया।

कार्यक्रम
के आरम्भ में एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स की अध्यक्षा श्रीमती
ज़किया ज़ुबैरी ने सभी गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत किया
और संस्था परिचय दिया। उन्होंने कहा,
“शमील
को मैं तब से जानती हूं जब वह छोटी छोटी महफ़िलों में गाया
करता था। मुझे शमील की आवाज़ में एक ख़ास किस्म की गहराई
महसूस हुई, एक दर्द का अहसास हुआ। मुझे उसमें एक अच्छे
सिंगर की सभी विशेषताएं दिखीं। एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स
हमेशा से नये कलाकारों, लेखकों एवं नाटककारों को मंच
प्रदान करने का प्रयास करता है। उसी सोच के तहत शमील की
म्यूज़िक सी.डी. भी बनवाई गई है।”
मुख्य अतिथि श्री ग़ुलाम नून ने एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स की
सराहना करते हुए शमील चौहान का संगीत की दुनियां में पहला
कदम रखने पर स्वागत किया। उन्होंने एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स
को एक हज़ार पाउण्ड की राशि देने की घोषणा भी की। ज़किया
ज़ुबैरी ने मंच से ही वो पूरी राशि नये गायक शमील चौहान के
उत्साह वर्धन के लिये उन्हें देने की घोषणा कर दी।
पाकिस्तान के एक हिन्दू परिवार में जन्में शमील चौहान मौके
की नज़ाकत के अनुसार भावुक हो गये और सभी अतिथियों और ख़ास
तौर पर एशियन कम्यूनिटी आर्ट्स एवं उसकी अध्यक्षा ज़किया
ज़ुबैरी का धन्यवाद किया कि उनके प्रयासों से संगीत की
सी.डी. बनी और आज बाज़ार में आ पहुंची है। उन्होंने आगे
कहा कि उन पर एक अतिरिक्त ज़िम्मेदारी आन पड़ी है कि अब
उन्हें इस से बेहतर काम ही करना होगा। अब पीछे मुड़ कर
नहीं देखना है। कार्यक्रम का संचालन ए.आर.वाई. की कलाकार
यासमीन क़ुरैशी ने किया। सी.डी. में जिगर मुरादाबादी, अहमद
फ़राज़, एवं कतील शिफ़ाई की ग़ज़लें, एवं लोक संगीत से
जुगनी व लोकप्रिय गीत दमादम मस्त कलंदर शामिल हैं।
कार्यक्रम में अन्य लोगों के अतिरिक्त श्रीमती मोहिनी नून,
ए.आर.वाई. के अध्यक्ष ताहिर मेमन, मॉरीशस के उच्चायुक्त,
हबीब बैंक ए.जी. ज़्यूरिख़ के श्री सलीम ज़ुबैरी, श्री
इकबाल कादवानी, श्री कौसर काज़मी, श्री नय्यर ज़ैदी,
पाकिस्तान के भूतपूर्व मंत्री सय्यद ग़ौस अली शाह, हुसैन
लवाई, सॉलिसिटर विजय शर्मा एवं डेम उषा शर्मा, व ज़ेबा
ज़ैदी उपस्थित थे।