रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

संपादकीय कार्यालयः एफ-3, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, रायपुर, 492001  ई-मेलः srijangatha@gmail.com

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

हलचल

 

सृजनगाथा डॉट कॉम को दो-दो सम्मान


      रायपुर । भारत ।। राज्य की पहली हिंदी मासिक वेबजीन सृजनगाथा डॉट कॉम को हिंदी साहित्य को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने की पहल के लिए छत्तीसगढ़ की दो-दो महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया । महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की राज्य शाखा तथा पुस्तक संस्कृति के विकास के लिए क्रियाशील संगठन टापर्स एजुकेशन सोसायटी(TES) द्वारा विगत दिनों यह सम्मान महत्वपूर्ण आयोजन में किया गया । छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पांडेय ने वेबपत्रिका के तकनीक प्रभारी प्रशांत रथ को गैर हिंदी भाषी साहित्य सेवी के रूप में राष्ट्रभाषा अलंकरण से सम्मानित किया । उन्हें शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रदान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं हीरों होंडा के राज्य डीलर डॉ. श्रीराम धुप्पड ने की । उक्त अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित राज्य के अनेक साहित्यकार उपस्थित थे ।

 

 

       मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा समर्थित संस्था टापर्स एजुकेशन सोसायटी, छत्तीसगढ़ द्वारा 9-16 अक्टूबर तक राजधानी में छठवाँ अखिल भारतीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया था । जिसमें देश भर के हिंदी प्रकाशकों के स्टाल लगाये गये थे । मेला समापन अवसर पर सोसायटी द्वारा हिंदी वेबसाइट संचालित करने वाले सबसे कम उम्र के बालक प्रशांत रथ को सृजनगाथा डॉट कॉम के लिए सम्मानित किया गया । यह सम्मान व्यंग्यकार, उपन्यासकार तथा डिप्टी कमिश्नर डॉ.महेन्द्र ठाकुर के हाथों प्रदान किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के राज्य इकाई के संपादक हीरामन सिंह ठाकुर ने की । उक्त अवसर पर सिंधी भाषा के लिए पहिलाज राय मुसाफ़िर, उर्दू भाषा के लिए काविश हैदरी और हिंदी नाटकों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.कुँजबिहारी शर्मा को भी शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह व राशि देकर सम्मानित किया गया । उक्त समारोह में हजारों हिंदी प्रेमी उपस्थित थे ।

    

 

हलचल

धन विश्व कि प्रमुख वस्तु है - बर्नार्ड शॉ

आपकी प्रतिक्रिया

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

  संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः गिरीश पंकज,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, संजीव ठाकुर

तकनीकः प्रशांत रथ

Google
WWW http://www.srijangatha.com