रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

संपादकीय कार्यालयः एफ-3, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, रायपुर, 492001  ई-मेलः srijangatha@gmail.com

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

हलचल

 

संतोष चौबे के नये उपन्यास क्या पता कॉमरेड मोहन का लोकार्पण


       भोपाल । भारत ।। चर्चित उपन्यासकार एवं विज्ञानकर्मी संतोष चौबे के नये उपन्यास क्या पता कॉमरेड मोहन का लोकार्पण विगत दिनों अंतरंग भारत भवन, भोपाल में समारोहपूर्वक किया गया । लोकार्पण समारोह का आयोजन सातवें रचना समय कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश जनवादी लेखक संघ, पहले-पहले, सूत्रधार एवं रंगआधार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । लोकार्पण के पश्चात् श्री संतोष चौबे ने उपन्यास के चुनिंदा अंशों का पाठ किया । उन्होंने वरिष्ठ चित्रकार स्वर्गीय श्री किशोर उमरेकर को समर्पित करते हुए अपने लेखकीय उद्बोधन में कहा कि उनका पहला उपन्यास राग केदार सन् 1990 के आसापास आया था । जिसे सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच बहुत चर्चा मिली थी। उसकी गूंज अभी तक बाकी हैं और उस पर पिछले वर्ष नाटक खेला गया । उन्होंने आगे कहा कि सन् 1995 के आसपास क्या पता कॉमरेड मोहन का प्रारम्भिक कथानक मेरे जेहन में उपजा । कुछ नोट्स कुछ कहानियाँ, कुछ हिस्से धीरे-धीरे लिखे गये और दो तीन साल में मुझे ऐसा लगा कि ये एक तरह की ट्रायलॉजी का दूसरा भाग बनता जा रहा है। क्या पता कॉमरेड मोहन एक तरह से राग केदार का ही दूसरा हिस्सा है और निश्चित ही इसका एक तीसरा हिस्सा भी कभी न कभी जरूर लिखा जायेगा ।

    

 

 

 

हलचल

जो कुछ मानवतापूर्ण है, वह सभी अमर है - बुल्वर लिटन

आपकी प्रतिक्रिया

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

  संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः गिरीश पंकज,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, संजीव ठाकुर

तकनीकः प्रशांत रथ

Google
WWW http://www.srijangatha.com