सृजनगाथा  

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

E-mail:Srijangatha@gmail.com

अंक-2. जुलाई 2006

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  हलचल

 

 

 

देश-विदेश की सांस्कृतिक खबरें

 

 

 

  भारत

 

 

  हिरण्यगर्भ के इंटरनेट संस्करण का लोकार्पण

 

  पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

 

  हिमाचल का पहला शिखर कमलेश्वर को

 

  कहानीकार के संस्थापक संपादक कमल गुप्त नहीं रहे

 

 

हिमाचल का पहला शिखर कमलेश्वर को

 

 भारत । जाने-माने साहित्यकार कमलेश्वर को उनकी कृति कितने पाकिस्तान के लिए हिमाचल प्रदेश का पहला शिखर साहित्य सम्मान प्रदान किया गया । यह सम्मान प्रदेश की राजधानी में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदान किया । पुरस्कार स्वरूप 51 हजार नकद, स्मृति चिन्ह, शॉल, और हिमाचली टोपी प्रदान की गई । इस मौके पर देश के कई वरिष्ठ रचनाकार मौजूद थे । ज्ञातव्य हो कि यह सम्मान शिमला की साहित्यिक संस्था शिखर की ओर से प्रारंभ की गई है ।

 

 

 कहानीकार के संस्थापक संपादक कमल गुप्त नहीं रहे

 

भारत । सुप्रसिद्ध कहानीकार कमल गुप्त का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण उन्हें पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । वे 74 वर्ष के थे । कमल गुप्त ने बिना किसी आर्थिक सहयोग के 35 वर्ष तक कहानीकार पत्रिका का संपादन व प्रकाशन किया । देश के सभी नामी-गिरामी रचनाकारों ने पत्रिका में अपना रचनात्मक सहयोग दिया । वे साहित्यकारों को कहानीकार की प्रति निःशुल्क भेजते थे । सृजनगाथा परिवार उनके निधन पर गंभीर शोक प्रकट करती है ।

 

 

                                  

                                      

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hit Counter