सृजनगाथा  

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

 

E-mail:Srijangatha@gmail.com

अंक-2. जुलाई 2006

 

 

 

 

 

 

 

 

  हलचल

 

 

 

देश-विदेश की सांस्कृतिक खबरें

 

 

 

  भारत

 

 

  हिरण्यगर्भ के इंटरनेट संस्करण का लोकार्पण

 

  पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

 

  हिमाचल का पहला शिखर कमलेश्वर को

 

  कहानीकार के संस्थापक संपादक कमल गुप्त नहीं रहे

 

पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान हेतु

प्रविष्टियां आमंत्रित

 

   भारत । हिन्दी की श्रेष्ठ साहित्यिक पत्रकारिता को समादृत करने के उद्देश्य  से पं. बृजलाल द्विवदी स्मृति  अखिलभारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान शुरू किया जा रहा है । फैजाबाद में  जन्में पं. बृजलाल जी द्विवेदी साधु प्रकृति के व्यक्ति थे । वे आजीवन लोकमंगल के कार्यों में रत रहे । उनकी पावन स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए उनके पौत्र पत्रकार-लेखक संजय द्विवेदी द्वारा यह सम्मान स्थापित किया गया है । इस वार्षिक राष्ट्रीय सम्मान में विगत तीन वर्षों से प्रकाशित नियतकालीन पत्रिका का उत्कृष्ट संपादन करने वाले संपादक को ग्यारह हजार रूपए एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा । सम्मान का निर्णय पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा । इच्छुक संपादक 30 सितंबर, 2006 तक पत्रिका के पिछले तीन अंकों की दो-दो प्रतियां श्रीमती भूमिका द्विवदी, संयोजक, पं. बृजलाल द्विवेदी साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान ,ए-2 अनमोल फ्लैटसं अवंति विहार ,रायपुर (छ.ग.) के पते पर भेज सकते हैं । ( संजय द्विवेदी )