सोनभद्र । साहित्यिक एवं सांस्कृतिक त्रैमासिक पत्रिका ‘सरस्वती सुमन’ का आगामी अंक ‘मुक्तक विशेषांक’ होगा जिसके अतिथि संपादक होंगे युवा कवि जितेन्द्र ‘जौहर’। उक्त विशेषांक हेतु आपके विविधवर्णी (सामाजिक, राजनीतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक, शैक्षिक, देशभक्ति, पर्व-त्यौहार, पर्यावरण, श्रृंगार, हास्य-व्यंग्य, आदि अन्यानेक विषयों/ भावों) पर केन्द्रित मुक्तक एवं तद्विषयक सारगर्भित एवं तथ्यपूर्ण आलेख सादर आमंत्रित हैं।
पत्रिका के संपादक ने बताया है कि लेखकों-कवियों के साथ ही, सुधी-शोधवृत्ति वाले पाठकगण भी ज्ञात / अज्ञात / सुज्ञात लेखकों के चर्चित अथवा भूले-बिसरे मुक्तक भेजकर ‘सरस्वती सुमन’ के इस दस्तावेज़ी ‘विशेषांक’ में सहभागी/प्रस्तोता बन सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए निम्नांकित पते पर संपर्क किया जा सकता है -
जितेन्द्र ‘जौहर’
(अतिथि संपादक ‘सरस्वती सुमन’)
IR-13/6, रेणुसागर,
सोनभद्र (उ.प्र.) 231218
मो.-91 9450320472
ई-मेल-jjauharpoet@gmail.com


![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)