रायपुर । 10 सितंबर । मारीशस में 12 से 16 सितंबर तक आयोजित द्वितीय हिन्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आज छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों और हिन्दी सेवियों का एक दल रवाना हो रहा है । सम्मेलन के संयोजक त्रय जयप्रकाश मानस, एच. एस. टाकुर, विकास मल्होत्रा ने बताया है कि मारीशस की प्रतिष्ठित संस्था महात्मा गांधी हिन्दी संस्थान और हिन्दी स्पीकिंग युनियन तथा सृजन-सम्मान, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में 15 सितंबर को ‘संसार की हिन्दी और हिन्दी का संसार’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी । जिसमें मारीशस के प्रहलाद रामशरण, डॉ. संयुक्ता भुवन रामसारा, कल्पना लालजी, बेणिमाधव रामखेलावन, सूर्यदेव सिबोरत जैसे विद्वान लेखकों के साथ छत्तीसगढ़ और भारत के लेखक भी अपनी बात रखेंगे । उक्त अवसर पर मारीशस के वरिष्ठ साहित्यकार अभिमन्यु अनत (उपन्यासकार), रामदेव धुरन्धर को कहानी लेखन, श्री महेश रामजीयावन को नाट्यलेखन, पूजानन्द नेमा कविता, भानुमति नागदान को महिला विमर्श, स्व. मुनीश्वरलाल चिन्तामणि को हिन्दी सेवा तथा विनय गुदारी को हिन्दीशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सृजन-सम्मान द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा । उक्त अवसर पर दोनों देश के कविगण अपनी हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी आदि भाषाओं में कविताओं का पाठ भी करेंगे । 15 सितंबर को मारीशस मंत्रालय में संस्कृति मंत्री श्री मुखेश्वर छोनी द्वारा मारीशस के प्रबुद्ध साहित्यकारों की उपस्थिति में श्री राम पटवा, श्री सुरेश कुमार पंडा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. जे. आर. सोनी, डॉ. निरुपमा शर्मा, अरुणा चौहान की कृतियों का विमोचन समारोह आयोजित किया गया है । 16 सितंबर को भारतीय लेखकों का प्रतिनिधिमंडल मारीशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ से सौजन्य भेंट करेगा एवं उन्हें छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकृति भेंट करेगा । भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के विश्व हिंदी सचिवालय, रामायण सेंटर, हिंदी संस्थान, आर्य सभा, हिंदी प्रचारिणी सभा, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट, इंदिरा गांधी भारतीय सांस्कृतिक केंद्र आदि सांस्कृतिक महत्वपूर्ण के स्थलों का भ्रमण भी करेंगे । इसके साथ मारीशस के वरिष्ठ साहित्यकारों से भेंट करेगा । इस प्रतिनिधि मंडल में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरांचल आदि प्रदेश के 60 से अधिक सदस्य व छत्तीसगढ़ के लगभग 35 साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी, पत्रकार, शिक्षाविद्, हिन्दीसेवी, प्रकाशक, प्रशासनिक अधिकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें आयुक्त संस्कृति राजीव श्रीवास्तव, दीपक पाचपोर, जयप्रकाश मानस, हीरामन सिंह ठाकुर, डॉ. जे. आर. सोनी, डॉ. महेन्द्र ठाकुर, चेतन भारती, डॉ. सुधीर शर्मा, कुमेश जैन, सुरेश कुमार पंडा, राम पटवा, संजीव ठाकुर, सुरेश तिवारी, डॉ. निरुपमा शर्मा, लतिका भावे, अरविंद शर्मा, समुंद्र सिंह, अरुणा चौहान, सीमा श्रीवास्तव, मीनकेतन दास, नागेन्द्र दुबे, राजेश सोंथलिया, संजय तिवारी, सत्यदेव शर्मा, टामन सिंह सोनवानी, ललित गनवीर, जी.एस.बाम्बरा, आर. बाम्बरा, सुरेश कुमार छत्री, आर.पी.देवानी, श्रवण सतपाल, मिश्रीलाल पांडेय, राजेश तिवारी, अनिल कुमार दुबे, आदित्य चांडक, प्रताप पारेख, रमाकांत अग्रवाल व श्रीकांत अग्रवाल आदि प्रमुख हैं ।

![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)