श्रेणियाँ

हिन्दी लेखिका संघ द्वारा पुरस्कार

प्रकाशन :शुक्रवार, 10 सितम्बर 2010
-

भोपाल। हिन्दी लेखिका संघ द्वारा कृति पुरस्कार के लिए गीत, कविता, लोक साहित्य, बाल साहित्य, ग़ज़ल, व्यंग्य, महाकाव्य, तकनीकी लेखन, उपन्यास आदि की प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। विज्ञप्ति के अनुसार 2007 से 2010 की अवधि में प्रकाशित पुस्तकें विचारार्थ स्वीकार की जायेंगी। प्रविष्टि के रूप में कृति की दो-दो प्रतियाँ, कृतिकार का परिचय, एक रंगीन फोटो एवं सहयोग राशि 75 रुपये 15 नवम्बर 2010 तक अध्यक्ष के पते पर पहुँच जाना चाहिये। पता है- ‘श्रीमती उषा जायसवाल, अध्यक्ष, हिन्दी लेखिका संघ, 84-प्रिंस कॉलोनी, लोअर ईदगाह हिल्स, भोपाल, मो.एवं 9200606150 है।


  Bookmark and Share
टिप्पणी लिखें
 
वाक्यांश खोजें




Bing


Site Search Site Search
लेखागार (Archive)
लेखक की प्रविष्टियाँ