रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

संपादकीय कार्यालयः एफ-3, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, आवासीय कॉलोनी, रायपुर, 492001  ई-मेलः srijangatha@gmail.com

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरण कथोपकथन भाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिकशेष-विशेषपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संगीत

 
कथक का रायगढ़ घराना

 डॉ.बलदेव

            थक को उसके मूल संस्कार और नए जीवन-संदर्भों से जोड़कर उसे पुनः शास्त्रीय स्वरुप में प्रस्तुत करने में रायगढ़ दरबार का महत्वपूर्ण योगदान है । रायगढ़ नरेश राजा चक्रधर सिंह के संरक्षण में कथक को फलने-फूलने का यथेष्ट अवसर मिला। रायगढ़ दरबार में कार्तिक, कल्याण, फिरतू, बर्मन और रामलाल-जैसे श्रेष्ठ कथक  को फलने-फूलने का यथेष्ट अवसर निला । रायगढ़ दरबार में कार्तिक, कल्याण, फिरतू, बर्मन और रामलाल-जैसे श्रेष्ठ कथकाचार्य तैयार हुए । उनकी अपनी विशिष्ट शैली है और उसी शैली में एक लंबे अरसे से वे अपने शिष्यों को तैयार कर रहे हैं । शैली-विशेष के अर्थ में कथक और रायगढ़-घराना”  पर बहस की शुरुआत उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से की जा सकती है ।

 

            प्राचीन काल में शास्त्रीय नृत्य के नाम से प्रचलित कथक की अत्यंत समृद्ध परंपरा विदेशी आक्रमणकारियों के कारण अन्य कलाओं की तरह अपनी पहचान खोने लगी थी। हिंदू राज्यों के विघटन के समय मंदिरों में आश्रय पा रहे कथकों में कतिपय दोष आ गए, फलतः उन्हें समाज-बहिष्कृत होना पड़ा। विद्यावनत और प्रियंवद कहे जानेवाले इन कलाकारों को यायावरी जीवन व्यतीत करने को मजबूर होना पड़ा । आगे चलकर मुगल-दरबारों में इस नृत्य-विद्या को संरक्षण तो मिला, किंतु उसका धार्मिक चरित्र सुरक्षित न रह सका । पहले कथक हिंदुओं का धार्मिक अनुष्ठान होने के कारण पूर्णतया सात्विक था। अब उसे ईरानी लिबास के साथ दरबारी तौर-तरीके अपनाने पड़े । क्योंकि पैमाने और तत्कार के संतुलन में ही नर्तकों की खैरियत थी। इस तरह मंदिरों का कथक रोटी की तलाश में अपनी प्राचीन परंपरा से कट गया और मनोरंजन का साधक बन गया । इस समय नृत्य और भाँड़ों के तमाशे में कोई विशेएष अंतर नहीं समझा जाता था। मुगलकालीन चित्र इस तथ्य के साक्ष्य हैं। यदि इन चित्रों को मोहनजोदड़ों और हड़प्पा से उत्खनित स्त्री-नृत्य मुद्राओं के सामने रखें, जो कि निश्चित रुप से कथक की ही है, तो दोनों के बीच तारतम्य खोजना मुश्किल होगा। संस्कृति के संक्रमणकाल में दरबार के बाहर तत्वकार पंडितों और सौभाग्यवती वनिताओं ने ही उसे मूल रुप से सुरक्षित रखने के प्रयत्न किए । कला के प्रति समर्पित स्वाभिमानी पंडितों ने विषम परिस्थियों में भी उसे धर्म से जोड़े रखा। इन्हीं पंडितों से जयपुर-निवासी भानूजी और हंडिया-निवासी ईश्वर प्रसाद मिश्र प्रमुख थे। उन्हीं के वंशधर और शिष्यों ने कला के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए राज्याश्रय को आवश्यक समझा और अनेक दरबारों में, जिनमें जयपुर और लखनऊ प्रमुख थे, आश्रय प्राप्त किया। इन्ही दो घरानों के प्रयत्नों से कथक देश-विदेश में विकसित हुआ ।

 

            अंग्रेजों के शासनकाल में सांस्कृतिक संकट और अधिक गहराया, किंतु कला की अस्मिता के प्रति सचेत शासकों ने इस सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण दे कर इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें जयपुर-नरेश सवाई माधोसिंह, लखनऊ के नवाब वाजिदअली शाह और रायगढ़-नरेश चक्रधर सिंह का नाम प्रथम पंक्ति में है। वस्तुतः जयपुर और लखनऊ दरबार में कथक को संरक्षण तो मिला, उसमें अभिनव प्रयोग भी हुए, किंतु उसका पूर्ण विकास रायगढ़ दरबार में ही हुआ । प्राचीन आचार्यों की तरह राजा साहब संगीत को उसके चारों अंगों-गान, वाद्य, नृत्य तथा लास्य या भाव-प्रदर्शन समेत स्वीकार करते थे, क्योंकि वे स्वयं एक प्रतिभा संपन्न कवि, रंगकर्मी,नाट्य-लेखक, अपने युग के श्रेष्ठ तबला-वादक और जन्मजात नर्तक थे। अर्थात् वे संपूर्ण कलाकार थे और नृत्य कला में भी पूर्णता चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने प्रयोगधर्मी कलाकार-मन से काव्य, अभिनय, नए परणों और तालों से कथक का पुनर्रचाव किया। प्रयोगधर्मी होते हुए भी वे कथक की ज़मीन से हटे नहीं, बल्कि मध्यकालीन कुहासे से निकालकर उसके मूल संस्कार लौटाए। राजा साहब विशुद्ध कला-पारखी थे । वे कला का संबंध आत्म-कल्याण के साथ ही जन-रुचि के परिष्कार से जोड़ते थे । उन्होंने नित-नवीन प्रयोगशील कथक को शास्त्रीय स्वरुप देना चाहा, उसे उसके मूल रुप से जोड़ते हुए युगानुरुप रचना चाहा । इसके लिए उन्होंने दोनों घरानों के आचार्यों का सहयोग आवश्यक समझा और उन्हें दरबार में समाहित किया । उन्हें स्वतंत्रता पूर्वक अपनी कला विकसित करने का उपयुक्त वातावरण भी दिया । उन्हें योग्य शिष्य दिए, जो उनकी कला को स्थायित्व दे सकें । इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं पर्याप्त समय दिया । तब कहीं कथक आज इतने गौरव का अधिकारी हो सका है । यह बात कितने लोगों को मालूम है। रायगढ़-दरबार की महत्ता स्वीकार करते हुए कथक-केन्द्र, दिल्ली, मार्च 78 के वर्कशाप में पं. गौरीशंकर ने अपने आलेख में ठीक ही कहा है रायगढ़-दरबार में कथक नृत्य ने जो ऊँचे आयाम कायम किये थे, वे हमारे नृत्य-जगत के इतिहास में सदैव जीवित रहेंगे। हमारे देश में कथक जिस रुप में नाचा जाता है, उस पर रायगढ़ में प्रवर्तित उस विद्या की ही छाप है। रायगढ़-घराने का औचित्य सिद्ध करने के लिए इन बातो का खुलासा जरुरी है ।

 

            रायगढ़-घराना अस्तिव में कब आया, यह एक रोचक प्रसंग है। माधोसिंह के पूर्व राजस्थान में सांवलदास के नाम से घराना चला आ रहा था; किंतु उनके समय में जयपुर कथक का गढ़ ही बन गया और नत्थूलाल, गिरधारी लाल, भानूलाल आदि ने अपने-अपने नाम पर घराने कायम कर लिए थे । इधर ईश्वरीप्रसाद के वंशज बिंदादिन ने, जो कि लखनऊ-दरबार में थे, अपने नाम का घराना स्थापित किया । इनकी देखा-देखी अनेक लोगों ने घराने कायम किए और इस नृत्य में मनमाने ढ़ग से प्रयोग करने लगे। इस मतभेद को दूर करने के उद्देश्य से माधोसिंह ने सन् 1895 ई. में विद्वानों की एक सभा बुलाई और वहाँ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया किविशेष के बजाय स्थान के नाम से घराने कायम किए जाएँ । इसी प्रकार लखनऊ और जयपुर-घराने का अस्तित्व सर्वप्रथम प्रकाश में आया । बाद में बनारसवालों ने भी, जो जयपुर से संबंधित थे, अपने घराने की बात कही, जो इसलिए जायज है कि उन्होंने भी स्वतंत्र शैली का निर्माण कर लिया है। बीसवीं सदी के आते-आते आपसी आदान-प्रदान के बाद भी जयपुर और लखनऊ घराने की शैलियों में प्रयोगधर्मिता के कारण पर्याप्त अंतर आ गया था। जयपुर के लोग शिव और काली के उपासक थे, उनके नृत्य में तांडव का आधिक्य था। बाद में उन्होंने महाप्रभु बल्लभाचार्य द्वारा प्रवर्तित रास का भी प्रभाव ग्रहण किया, मीरा के भजन के साथ सूर के पदों का भी समावेश नृत्य में हुआ । राजस्थान के कलाकार प्रारंभ से ही अभिनय दर्पण का अनुगमन करते थे और उन्होंने अष्टनायिका-भेद को भी नृत्य में स्वीकार कर लिया था। वहाँ के तोड़े, टुकड़े, आमद और पद-संचालन की शिक्षा लयकारी मे दी जाती थी। जयपुर-घराने में भानूजी, चुन्नीलाल, जानकीप्रसाद, शिवनारायण, सुखदेवप्रसाद, चिरंजीव, जयलाल और सुंदरलाल कथक के श्रेष्ठ आचार्य हुए ।

 

                लखनऊ-घराने का कथक नृत्य पहले विशुद्ध नटवरी नृत्य था, उसमें राधा कृष्णलास्य ही प्रधान था। वह वैष्णव महाभाव से ओत-प्रोत था, उसमें भाव-प्रदर्शन की प्रधानता थी। बाद में मुगल दरबारों में आकर, जिनका कि प्रमुख केन्द्र लखनऊ था, कथक पर मुगलिया रंग चढ़ गया और वेश-भूषा ईरानी हो गई । कथकों का सारा ध्यान नाज़ और नज़ाकत व बुलबुलों को चहकाने पर गया। जाम, पैमाने और साकी नृत्य के उपकरण बन गए । वैष्णव-पदों का स्थान ठुमरी और ग़ज़लों ने ले लिया । पारिभाषिक शब्द भी बदले। प्रस्तुत के बदले अदा आगमन की जगह साकी तथा कृष्ण की जगह बादशाह ने ली। दो संस्कृतियों की टकराहट के बीच भी श्रेष्ठ आचार्यों की सर्जना-शक्ति ने कथक की आत्मा को सुरक्षित रखा। इतना ही नहीं, उसे नई मुद्राओं, नए परणों और सात्विकता से श्रीसंपन्न कर लोकप्रिय भी बनाया । लखनऊ-घराने में ठाकुर प्रसाद, बिंदादीन, कालिका प्रसाद, अच्छन महाराज, लच्छू महाराज और शंभू महाराज श्रेष्ठ कथकाचार्य हुए । इस तरह कथक के विकास में  करीब सौ वर्षों का समय लगा, तब भी उसका शास्त्रीय स्वरुप निर्मित न हो सका और न ही इसपर कोई महत्वपूर्ण प्रामाणिक शास्त्र ही रचा जा सका। इस अभाव की पूर्ति राजा चक्रधर सिंह ने की।

 

            वस्तुतः कथक का देश में आज जो स्वरुप है, उसका विकास रायगढ़-दरबार में ही हुआ । राजा चक्रधरसिंह ने यही नर्तन-सर्वस्व, ताल-तोयनिधि और 'रागरत्न-मंजूषा का निर्माण कर कथक को शास्त्र-सम्मत रुप प्रदान किया। राजा साहब के शासन-काल में रायगढ़ कथक का प्रमुख केन्द्र था । यह ऐतिहासिक तथ्य है कि बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ से ही रायगढ़ में प्रसिद्ध कथकों और संगीतज्ञों का आना-जाना शुरु हो गया था । यहाँ चुन्नीलाल, मोहनलाल, सोहनलाल, सीताराम, चिरंजीलाल, झंड़े खां और शिवनारायण आदि कथकगुरु तो राजा चक्रधरसिंह के बचपन में ही आ गए थे। इतना ही नहीं, जमाल खां, सादिक हुसैन (तबला), चाँद खां (सारंगी) करामतुल्ला, कादरबख्स, अनोखेलाल, प्यारेलाल, प्यारे साहब (गायन), ठाकुरदास महंत, पर्वतदास (पखावज) आदि संगीतज्ञ भी राजा भूपदेवसिंह के दरबार की शोभा बढ़ाते थे। कहा जाता है कि शिवनारायण के नृत्य से राजा चक्रधरसिंह अत्यधिक प्रभावित हुए थे। और शासन की बागडोर सम्हालते ही उन्होंने अपना सारा ध्यान कथक और संगीत के विकास में केन्द्रित किया। उन्होंने पं. जयलाल, अच्छन महाराज, शिवलाल, सुखदेवप्रसाद, सुंदरलाल, चिरंजीलाल, हनुमान प्रसाद, झंडे खां, लच्छू महाराज, शंभू महाराज, सीताराम, ज्योतिराम, मोतीराम आदि श्रेष्ठ आचार्यों को नियुक्त कर अपने दरबार के बाल-कलाकारों को, जिनमें कार्तिकराम, कल्याणदास, फिरतूदास और बर्मनलाल प्रमुख थे, नृत्य की शिक्षा दिलाई। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हमजोली अनुजराम और मुकुतराम को भी पुनः नृत्य की शिक्षा दिलाई। अंत मे उन्होंने स्वयं कार्तिक और पं. जयलाल के साथ रामलाल को नृत्य की शिक्षा दी। गुणी राजा के दरबार में उपयुक्त प्रसिद्ध नृत्याचार्यों के अतिरिक्त इनायत खां (सितार), अहमदजान थिरकवा, मुनीर खां, नन्हेबाबू, हाजी मुहम्मद, अलाउद्दीन खां, कादरबख्श, कंठे महाराज, कवि भूषण और ठा. लक्ष्मणसिंह आदि प्रसिद्ध संगीतज्ञ उनके दरबार के रत्न थे। नत्थूलाल, मुनीर खां और चुन्नीलाल तो अंत तक दरबार में ही रहे और निधन भी उनका यहीं हुआ।

 

                कहा जाता है, पंडित ओंकारनाथ और विष्णुदिगंबर-जैसे युग-प्रवर्तक संगीतज्ञों की कृपा राजा साहब पर थी और उनके निमंत्रण पर वे दोनों ही आते थे। प्रश्न यह उठता है कि बीसवीं सदी के इन महान् कलाकारों का इस पिछड़े इलाके में आने के पीछे कौन-सा रहस्य था। कारण,य ह रियासत न तो श्रीसंपन्नता के लिए ही प्रसिद्ध थी और न यहाँ आने-जाने की पर्याप्त सुविधा थी। विचार करने  पर ज्ञात होगा कि राजा चक्रधरसिंह एक महान् गुणी राजा और जन्मजात कलाकार थे। उनका दरबार संगीत और साहित्य के लिए अत्यंत उर्वर था। राजा साहब के दरबार में अपनी कला का प्रदर्शन करना यानी सर्टीफाइड हो जाना था । देश के किसी भी हिस्से मे होनेवाला संगीत-सम्मेलन यहाँ के कलाकारों के बिना सूना लगता था। इन्ही बातों से रायगढ़-दरबार के महत्व की कल्पना की जा सकती है।

 

            दूसरा कारण जो अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है, वह यह कि रायगढ़-दरबार में नृत्य-विषयक नर्तन रहस्यम् नाम का एक प्राचीन ग्रंथ था, जिसका प्रणेता पं. विशाखदत्त नाम का कोई विद्वान था । हो सकता है, देश के पुराने नृत्याचार्यों को उसका पता रहा हो। कारण पं. विशाखदत्त ने मुगल-दरबार से प्राणों के रक्षार्थ भागकर इस बीहड़ वन-प्रदेश में शरण ली थी। यहीं दियागढ़ नामक रियासत में उसने दो राजकुमारियों को नृत्य की शिक्षा दी थी। राजकुमारियों का मीलूगढ़ में विवाह होने पर पं. विशाखदत्त को भी उनके साथ वहाँ जाना पड़ा। वहीं उन्होंने नर्तन रहस्यम् का निर्माण किया । मीलूगढ़ से युद्ध के दौरान यह ग्रंथ रायगढ़-नरेशों के हाथ लगा। नर्तन-रहस्यम् के आधार पर राजा चक्रधर ने नर्तन-सर्वस्वम्की रचना की। नर्तन-रहस्यम् अब अनुपलब्ध है। नर्तन-सर्वस्वम् की भूमिका में नर्तन-रहस्यम् की कथा का स्पष्ट उल्लेख है।

 

            रायगढ़-दरबार की सांस्कृतिक चेतना को और उजागर करने के लिए यहाँ दो बातों को और स्पष्ट कर देना आवश्यक है। प्रथम तो राजा चक्रधरसिंह को संगीत के मूल संस्कार विरासत-बतौर मिले थे। उनके पितामह घनश्यामसिंह, पिता श्री भूपदेवसिंह, अग्रज नटवरसिंह आदि शासक संगीत के संरक्षक ही नहीं, बल्कि मर्मज्ञ भी थे। राजा चक्रधरसिंह के छोटे चाचा पीलूलाल ने तबले की शिक्षा बनारस जाकर ली थी। उनके मझले चाचा लाल नारायणसिंह पखावज के श्रेष्ठ वादक थे। संगीत की वास्तविक प्रेरणा राजा साहब को उन्हीं से मिली थी। ये शासक गोड़ जाति के हैं। गोड़ मध्यप्रदेश की आदिम जन-जाति है। नाच और गान इनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति है। संगीत का संबंध उनके धार्मिक अनुष्ठानों से ही नहीं, बल्कि सीधे रक्त से है । उनके जीवन के प्रत्येक स्पंदनों में नृत्य की लय और मृदंग के छापों की अनुगूंज है। हो सकता है, इन गोड़ राजाओं ने अपनी स्वाभाविक प्रवृति का परिष्कार अंचल के लोग-नर्तकों को शास्त्रीय नृत्य में दीक्षित कर किया हो । एक बात और, राजा चक्रधरसिंह का जन्म गणेश चतुर्थी को हुआ था। उनका जन्म-दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था। एक प्रकार से वह धार्मिक उस्सव राजकीय उत्सव के रुप में परिणत हो गया था। इस उत्सव में देश के प्रख्यात कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को भी प्रोत्साहित किया जाता था। उसी समय कर्मा और नाचा से बाल-कलाकारों का चुनाव कर, उनकी शिक्षा-दीक्षा का समुचित प्रबंध किया जाता था। एक फिरतू को छोड़कर कथक के सभी नृत्याचार्य, जिनमें कार्तिक, कल्याण और बर्मन प्रमुख हैं, छत्तीसगढ़ी नाचा से आए थे। अतः अभिजात्य संस्कारों से जुड़े कथक में लोक-नृत्य का लालित्य, उद्दाम आवेग और जीवन का निश्च्छल स्पंदन दीख पड़े तो क्या आश्चर्य ? ऐसा मेल शायद ही कहीं हुआ हो ।

 

            राजा भूपदेवसिंह के समय मोहरसाय, धुरमीनदास और सहसराम को पहले-पहल कथक की शिक्षा देने का उपक्रम हुआ । पं. चुन्नीलाल, शिवनारायण और झंडे खां इनके गुरु नियुक्त हुए । कार्तिकराम के चाचा माखनलाल और अनुज के पिता जगदेव माली उस समय इस क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक-नर्तक थे। राजा भूपदेवसिंह की इन पर विशेष कृपा थी। इन्होंने भी कार्तिकराम और अनुजराम के लिए ज़मीन तैयार की। राजा नटवसिंह के समय अनुजराम, कुकुतराम और कार्तिक आदि कलाकारों को पं. शिवनारायण, पं. जयलाल, सीताराम और झंड़े खां जैसे योग्य नृत्याचार्यों ने कथक की शिक्षा दी। राजा चक्रधरसिंह उस समय नन्हे महाराज के नाम से पुकारे जाते थे। वे बचपन से ही संगीत और नृत्य के प्रति अनुरक्त थे। उन्होंने लालनारायणसिंह, ठा. लक्ष्मणसिंह और मुनीर खां से तबला की, पं. शिवनारायण और सीताराम से नृत्य की तथा नन्हेबाबू से गायन की शिक्षा ली । साहित्य के क्षेत्र में आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी उनके पथ-प्रदर्शक रहे। इसके अतिरिक्त संस्कृत के विद्वान् श्री भगवान् पांडे, पं. सदाशिव और अनेक साहित्यिक उनके साथ रहे। राजा नटवरसिंह के देहांत के बाद राजा चक्रधरसिंह शासक हुए और शीघ्र ही रायगढ़ संगीत, नृत्य और काव्य का त्रिवेणी-संगम हो गया। उनके शासन काल में देश के महान कलाकारों का आगमन हुआ । उन्होंने संगीत की अन्य विधाओं की अपेक्षा कथक के विकास में ही अधिक जोर दिया। उन्होंने कार्तक, अनुजराम, कल्याण, फिरतू और बर्मन को उच्चकोटि की शिक्षा दिलाई।

 

            पं.जयलाल इनके प्रमुख गुरु थे। इसके अलावा चिरंजीलाल, सोहनलाल, मोहनलाल आदि भी उनके आचार्य थे। नृत्य शिक्षा के समय राजा चक्रधरसिंह की मौलिक प्रतिभा के कलात्मक हस्तक्षेप ने पं. जयलाल को रुष्ट किया और वे बंबई चले गए । इस बीच राजा साहब ने अच्छन महाराज को रामपुर-दरबार से बुलवा लिया। फिर भी वे पं. जयलाल को नहीं भूल सके और बुलावा भेजा । चूंकि पं. जयलाल के पिता और बंधु-बांधव यहाँ रह चुके थे और उन्हें रायगढ़ से बेहद लगाव था। अस्तु, वे राजा साहब के आमंत्रण को अस्वीकार नहीं कर सके । इस बीच पं. सुंदरलाल, हनुमानप्रसाद, पं. सुखदेव भी आ गये थे । सबसे बाद में शंभू महाराज और लच्छू महाराज आए । इस तरह रायगढ़ कथक का गढ़ ही बन गया । तभी तो पं. सुखदेव ने अपने पुत्र श्री चौबे को नृत्य की शिक्षा यहीं दिलाई । उस समय यहाँ जयकुमारी, हजारीलाल और गौरीशंकर आदि भी नृत्य का अभ्यास कर रहे थे। पं. जयलाल और अच्छन महाराज के कारण अब दरबार में लखनऊ और जयपुर-घराने की खुली टकराहट होने लगी। वैसे, इसका सूत्रपात तो सन् 1895 ई. में ही हो गया था। पहले तो दोनों घराने के गुरुओं ने स्वस्थ स्पर्धा की भावना से अपनी-अपनी शैलियों में शिक्षा देना प्रारंभ किया । बाद में जब शिष्यों में दोनों शैलियों का सम्मिश्रण होने लगा, तो दोनों आचार्यों को अपने घराने की शैलियों की शुद्धता बनाए रखने की चिंता हुई । दोनों एक-दूसरे पर दोषारोपण करने लगे, एक-दूसरे की त्रुटियाँ निकालने में कटुताएं बढ़ीं और सन् 1936 ईं में एक दिन उग्र विवाद खड़ा हो गया । राजा साहब ने दोनों घरानों की श्रेष्ठता स्वीकार कर अपनी-अपनी शैलियों में ही शिष्यों को निष्णात करने का अनुरोध किया, तब जाकर यह विवाद समाप्त हुआ । किंतु इसके साथ ही रायगढ़-घराने का मौन प्रश्न खड़ा हो गया । आज तो उसके अस्तित्व का प्रश्न है। रायगढ़-दरबार के शिष्यों को दोनों परानों की शिक्षा लेनी पड़ती थी, ऊपर से राजा साहब की रचनाओं की भी तालीम दी जाती । राजा साहब प्रमुख आचार्य को अपने द्वारा आविष्कृत नृत्यांगों को प्रेक्टिकल-हेतु सभा-मध्य आमंत्रण देते, फिर स्वयं उसे करके दिखाते । इतना ही नहीं, गुरुओं को भी अपनी मौलिक प्रतिभा के प्रकाशन का अवसर देते, तब भला शिष्यों में किस घराने की शुद्धता बनी रह सकती थी । धीरे-धीरे राजा साहब द्वारा आविष्कृत शैली ही यहाँ प्रमुख हो गई और दोनों घरानों का प्रभाव कम होता गया । एक बात यहाँ साफ हो जाए, वह यह कि अब भी बँधे-बँधाए तौर पर यहाँ के नर्तक दोनों शैलियों में नाचना चाहें, तो अन्तर स्पष्ट कर सकते हैं। परन्तु उसमे जीवन की स्वाभाविक गतिशीलता नहीं रहने पाएगी। अतः दोनों शैलियो का सम्मिश्रण, जो इस घरानें की प्रमुख विशेषता हैं, अस्वाभाविक नहीं कहा जा सकता ।

 

            यह महज एक संजोग ही था कि पं. जयलाल और अच्छन महाराज संगीत, नृत्य और काव्य के इस उर्वर रसमय वातावरण में एक साथ अनेक वर्षों तक रहे। ऐसे में उनकी असाधारण कलाकारिता और राजा साहब की विलक्षण कारयित्री प्रतिभा प्रस्फुटित होकर एक-दूसरे को प्रभावित करती हो और उनसे एक निराली शैली का जन्म हुआ हो, तो क्या आश्चर्य ? इस शैली में जयपुर और लखनऊ-घरानें का सम्मिश्रण, राजा साहब की रचनाओं, मुद्राओं और अभिनय-पद्धति का आधिक्य तथा लोक-नृत्य का उद्दाम आवेग, जीवंतता और लालित्य एक साथ दिख पड़ें, तो यह उसकी खासियत है । इसी शैली का अनुसरण प्रायः सभी जगह किया गया। इसी निराली शैली का अनुसरण प्रायः सभी जगह किया गया । इसी निराली शैली में कार्तिक के पुत्र रामलाल को पं. जयलाल, राजा चक्रधर सिंह और कार्तिक ने निष्णात किया है। उस समय रायगढ़ दरबार के कलाकारों में जितनी तैयारी ती, उतनी ही भाव-प्रदर्शन की क्षमता, उतनी ही मौलिकता तथा लालित्य, यह पहचान अन्य जगह के कलाकारों में उस समय दुर्लभ थी, अब दूसरी बात है।

 

            राजा साहब द्वारा प्रवर्तित इसी शैली में आज भी फिरतू महाराज रायगढ़ और राउरकेला में, कल्याण खैरागढ़ में, राममूर्ति बिलासपुर में, रामलाल रायगढ़ और बैलपहाड़ में(अब भोपाल में), सीताराम और भगवान दास तथा चक्रवर्ती सिस्टर्स (जो इसी घरानें की उपज है ) विभिन्न स्थानों में नृत्य की शिक्षा दे रहे हैं। खास रायगढ़ में आज भी अनेक सुसंस्कृत परिवार की लड़कियाँ कथक में दखल रखतीं हैं। कार्तिक, कल्याण, फिरतू और रामलाल को जितने योग्य गुरुओं से शिक्षा मिली है, ऐसे बहुत कम सौभाग्यशाली शिष्य होंगे, जिन्हें यह सुयोग मिला होगा। अकेले कार्तिकराम को करीब दर्जन-भर गुरुओं से पन्द्रह वर्षों तक नृत्य की शिक्षा मिली है। जिन्होंने राजा द्वारा आविष्कृत शैली का प्रदर्शन भारत में प्रायः समस्त बड़े शहरों में किया और मजे की बात यह कि उस विद्या की ही छाप हर कहीं दिखाई पड़ती है। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि जिस समय कार्तिक-कल्याण और कार्तिक-फिरतू की जोड़ी नृत्य-जगत् में धूम मचा रही थी, उस समय सितारादेवी, गोपीकृष्ण, बिरजू महाराज, कुष्णकुमार और रामगोपाल जैसे प्रसिद्ध कथकों की शिक्षा पूर्ण भी नहीं हो पाई थी। यह बात दूसरी है कि राजा चक्रधरसिंह की असमय मृत्यु से यह कला वहीं तक सीमित रह गई, जितनी उनके समय में थी। कारण, फिर उसे फलने-फूलने का अवसर और वातावरण नहीं मिल पाया । दूसरी बात यह कि ये नर्तक संगीत की राजनीति में न तो खुद ही कोई घुसपैठ कर सके और न ही सरकार क