नदी में आकाश
शब्द
मौन हो गए
सुबह के उजाले में
कान में फुसफुसाया सूरज
जब ढलान पर था
क्षितिज पर बन गयी
पगडण्डी
आहिस्ता - आहिस्ता
सप्तरंगी किरणों से
नदी में आकाश
वृद्ध के थके कंधे पर
विश्वास भरा हाथ
उजरे उपवन में
खिल गए फूल
बिखरने लगी
संवेदनाओं की गंध
चिरयों का शोर
अस्तित्वान
खुशगवार मौसम
ढून्ढ ही लेगा
विश्वास
जीवन अपना
जवाब
चाहो तो
यादों के बाजार से तुम भी
कुछ ले लो
प्यार की पैकिंग पर
डेट न देखो
सावन के
झूले ही ले लो
पेंगो की ऊँचाई में
इसकी कजरी
मेहंदी रचाए मिलेगी
और
यह रही
संबंधों की
बुरादे वाली अंगीठी
इसमें
जब भी तुम
कोई पकवान या
चाय पकाओगे
तुम्हे
इसकी सुगंध
और स्वाद
प्रकृति से जुडी मिलेगी
बांस की लाठी तो
शेष हो चली
चाहो तो
एक बांसुरी ही
ले लो


![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)