श्रेणियाँ

अदिति की दो कविताएं

प्रकाशन :शुक्रवार, 4 नवम्बर 2011
अदिति मजुमदार

माँ

ट्रैन की सूचना मिलते ही
वह अपने बेटे को ले तैयार थी.
अपनी फटी पुरानी साड़ी  को समेटे
प्लैटफॉर्म पर बैचन नज़रों से देख रही थी.
 
अपने आठ साल के पुत्र का हाथ थामे
घर से निकली, पता न था वह क्यों, कहाँ जा रही थी
वह बेबस थी, लाचार थी,  स्वाभिमानी भी
पति को परलोक गए साल न हुआ था
ससुराल वालों ने सड़क पर ला खड़ा किया था
 
एक छोटा सा पोटला, जो  उसका संसार था
निकली अपने बेटे के लिए आसमान जय करने
मन का अटूट विश्वास उसकी पूंजी
नन्हीं उँगलियों को थामे निकाल पड़ी
 
ट्रैन की सीटी पर दिल सहम गया, क्या वह ठीक थी?
वह एक स्वाभिमानी माँ थी जो जय करना चाहती थी.
भीड़ ने जब धकेला, नयी स्फूर्ति के साथ विरोध किया
अपनी नन्हे संसार से वास्तविक संसार को जय करने निकाल पड़ी ......
  1  2  
  अदिति मजुमदार
300, इंडियन ब्रांच ड्रिव मोरिस्विल,
नोर्थ करोलिना यू. एस. ए.

maditi2001@gmail.com
 
         
Bookmark and Share
टिप्पणी लिखें
 
वाक्यांश खोजें




Bing


Site Search Site Search
लेखागार (Archive)
लेखक की प्रविष्टियाँ

RoboForm: Learn more...