श्रेणियाँ

आज विभूति नारायण राय का व्याख्यान

प्रकाशन :शुक्रवार, 29 अप्रेल 2011
रायपुर से राम पटवा की रपट

रायपुर। 28 अप्रैल । छत्तीसगढ़ की पहली वेब पत्रिका www.srijangatha.com सृजनगाथा डॉट कॉम के पाँच साल पूर्ण होने पर 29 अप्रैल को स्थानीय प्रेस क्लब में दोपहर 4 बजे सुप्रसिद्ध कथाकार, वर्तमान साहित्य के संस्थापक संपादक, वरिष्ठ प्रशासक और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति श्री विभूति नारायण राय “शब्द की सत्ता’ विषय पर व्याख्यान देंगे । पत्रिका से जुड़े श्री राम पटवा ने बताया है कि उक्त अवसर पर सतीश जायसवाल द्वारा संपादित कविता संग्रह ‘कविता छत्तीसगढ़’ का विमोचन सहित राज्य में साहित्य, पत्रकारिता और कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवालों आसिफ़ इकबाल(खेल पत्रिकारिता), मोहन राव(पत्रकारिता), मनोज सिंह(इले. मीडिया), भूपेश केशरवानी(फोटो पत्रकारिता), ललित शर्मा(ब्लागिंग), राजकुमार सोनी(ब्लॉगिंग), शरद कोकास(कविता), विनोद मिश्र(कविता), कृष्ण कुमार अजनबी(रेखांकन) व रेडियो मिर्ची को सृजनगाथा सम्मान-11 से सम्मानित किया जायेगा । आयोजन के अध्यक्ष रमेश नैयर व विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील त्रिवेदी, विश्वरंजन व अनिल विभाकर होंगे।

  रायपुर से राम पटवा की रपट

  Bookmark and Share
टिप्पणी लिखें
 
वाक्यांश खोजें




Bing


Site Search Site Search
लेखागार (Archive)
लेखक की प्रविष्टियाँ

RoboForm: Learn more...