देखो बच्चो रोज रोज तुमको जाना पड़ता स्कूल 
रखना याद नियम सड़कों के कभी न जाना उनको भूल|
अपनी खुद की बाईं तरफसड़कों पर तुम सीखो चलना
बीच सड़क पर बंद करो रुक मित्रों से मिलना जुलना|
सड़कों पर होती भीड़ बहुत तुम वाहन तेज चलाओ मत
किसी और से आगे बढ़ने कोई होड़ लगाओ मत|
आगे बढ़ने के साथ साथ चौराहों के सिगनल देखो
यातायात व्यवस्था के अवरोधों को पल देखो|
है सिगनल हरे रंग तो झटपट चौराहा पार करो
यदि इंडीकेशन लाल दिखे तो चौराहे पर रुके रहो|
यदिभीड़ भरी सड़कों को तुमको पैदल करना पार पड़े
तो देखो वे स्थान जहां पैदल चलने के चिन्ह पड़े|
रात्रि काल में वाहन यदितुमको करना पड़े प्रयॊग
तो हेड लाइट के अपर डिपर का करना सीखो तुम उपयोग|
अपने वाहन की बेक लाइट को सदा ठीक रखना भाई
इससे पीछे आनेवालों को हो न पाये कठिनाई|
वाहन का उपयोग करो तो चलते समय सतर्क रहो
दांयें बांयें आगे पीछे को आंखों से संपर्क करो|
स्कूल मोड़ पुलिया आदि के चिन्हों पर तुम ध्यान रखो
यातायात नियम पढ़कर हरदम उनका सम्मान करो|
यदि नियमों का पालन करते तुम रोज सड़क पर जाओगे
बचे रहोगे दुर्घटना से कभी कष्ट न पाओगे|

पी. दयाल श्रीवस्तव
12 शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा,
(म.प्र.) 480001
मो.- 9713355846
pdayalshrivastava@rediffmail.com
(म.प्र.) 480001
मो.- 9713355846
pdayalshrivastava@rediffmail.com

![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)