करें प्रतिज्ञा अभी आज से पेड़ कभी न काटेंगे
अपने भविष्य अपनो धरती की जड़ें कभी न छांटेंगे
जंगल जंगल पेड़ लगे और गांव गांव है हरियाली
पेड़ काटने वाले तो सारा सौंदर्य मिटा देंगे ।
पेड़ हमें छाया देते हैं पेड़ हमे देते हैं फल
कटते रहे पेड़ ऐसे ही पेड़ हमें फिर क्या देंगे?
पेड़ों के कारण अंबर से झर झर मेघ बरसते हैं
पेड़ नहीं होंगे दुनिया फिर कैसे हम जल लेंगे?
प्राण वायु मिलती पेड़ों से जिनके हम आभारी है
बिन पेड़ों के प्राणा वायु हम जाकर किससे मांगेंगे?
पर्यावरण प्रदूषित होगा और संतुलन विध्वंसक
बिना हवा पानी के कैसे फिर हम जीवित रह लेंगे?
अब भी अगर नहीं चेते और पेड़ काटते रहे लोग
अपने हाथों से दुनिया को क्या श्मसान बना देंगे?

पी. दयाल श्रीवस्तव
12 शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा,
(म.प्र.) 480001
मो.- 9713355846
pdayalshrivastava@rediffmail.com
(म.प्र.) 480001
मो.- 9713355846
pdayalshrivastava@rediffmail.com

![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)