सृजन-गाथा

रचनात्मक संस्कारों का अनुसमर्थन

E-mail-srijangatha@gmail.com   

 

 

 

अंक-3, अगस्त, 2006   

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरणकथोपकथनभाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिक्शेष-विशेषपुरातनअंकअभिमत

हलचल

 

भारत से

बाजारीकरण के दौर के हिंदी पत्रकारिता पर व्याख्यानमाला

पत्रकारिता की पहली पाठशाला छत्तीसगढ़ मित्रः पंकज

अमेरिका से

एक गुजरात अमेरिका में

बिनीता सिंह को मिला 'न्यूजवीक' पुरस्कार

             

 

 

एक गुजरात अमेरिका में

 

न्यूजर्सी । अमेरिका के न्यूजर्सी में सितबंर महीने एक गुजरात बसाया जाएगा । एसोशिएशन आफ इंडियन अमेरिकन्स आफ नार्थ अमेरिका न्यूजर्सी के एड़ीसन में गुजराती सम्मेलन किया जा रहा है । यह दुनिया भर में फैले गुजरातियों का भरत मिलाप होगा । नौ करोड़ रुपये की लागत से इस गुजरात को बसाने का काम रेरीटन सेंटर के एक लाख 70 वर्ग क्षेत्र में शुरू हो गया है ।

       न्यूजर्सी में बसाए जा रहे गुजरात में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को विशेष सम्मान देने की योजना है एसोसियेशन के अध्यक्ष सुनील नाय के अनुसार इस अवसर पर महात्मा गाँधी पर विशेष दृश्य कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है । आयोजन में गुजरात के मुख्यमंत्री सहित गुजरात के नामवर लोग जैसे इरफान पठान, हीमेश रेशमिया, परेश रावल, अनिल अंबानी, करसन भाई पटेल, मोरारी बापु और लालकृष्ण आड़वाणी आदि शरीक होंगे । इस महत्वपूर्ण आयोजन के पीछे दुनियाभर में पहुँचे गुजरातियों को अपनी आँकाक्षाओं और समान हितों के प्रति न केवल सचेत कराना है अपितु उनमें शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक विमर्श कर दिशा तय करना है । (पी.सी भरद्वाज, दिल्ली)

 

विनीता सिंह को मिला न्यूजवीक पुरस्कार

 

वाशिंगटन । येल युनिवर्सिटी में पढ़ने वाली भारतीय-अमेरिकी छात्रा विनीता सिंह को न्यूजवीक पत्रिका ने अपने वार्षिक गिविंग बैक अवार्ड के लिए चुना गया है । यह पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जाता है जो अपने नाम, भाग्य व दिल का इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए करते हैं । विनीता और उसकी महिला सहयोगी रुथ डी गोलिया को ग्वाटेमाला में शरणार्थी शिविरों में रहने वाली विधवाओं की सहायता एवं उत्थान के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है । सुश्री सिंह के अलावा यह पुरस्कार 14 अन्य लोगों को दिया जा रहा है ।

 

 

 

         'हिंदी को तुरंत शिक्षा का माध्यम बनाइये।' - बेरिस कल्यएव

आपकी प्रतिक्रिया   

अपनी बातकविताछंदललित निबंधकहानीलघुकथाव्यंग्यसंस्मरणकथोपकथनभाषांतरसंस्कारपुस्तकायन

बचपनहलचलसृजनधर्मीलेखकों सेसंपादक बनेंचतुर्दिक्शेष-विशेषपुरातनअंकअभिमत

  संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः गिरीश पंकज,संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, आदेश ठाकुर चित्रकारः मृत्युंजय मिश्रा

तकनीकः प्रशांत रथ