vbn

SRIJANGATHA.COM

साहित्य, संस्कृति व भाषा का अंतर्राष्ट्रीय मंच

सृजनगाथा

 

 ई-पताः srijangatha@gmail.com

वागर्थ प्रतिपत्तये

वर्ष-2, अंक-22, मार्च, 2008

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

 

।। हलचल ।।

 

 

हिंदी सेवी जगदीप सिंह दांगी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

नई दिल्ली । केबिनकेयर एबिलिटी फ़ाउनडेशन द्वारा प्रख्यात कम्प्यूटर इंजीनियर श्री जगदीप सिंह दांगी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार "केबिनकेयर एबिलिटी प्रवीणता पुरस्कार २००८" से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के तहत श्री दांगी को सम्मान पत्र, ट्राफ़ी और एक लाख रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार विगत २३ फ़रवरी को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में एक गरिमामय समारोह में प्रथम महिला जस्टिस श्रीमति लीला सेठ, पदमविभूषण डॉ. वी. कृष्णामूर्ति, देश के चुनाव आयुक्त श्री नवीन चावला, पदमभूषण श्रीमति वी. मोहिनी गिरी एवं केविनकेयर चेयरमैनप्रबन्ध निदेशक श्री सी.के. रंगनाथन के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

 

यह पुरस्कार केबिनकेयर एविलिटी फ़ाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष देश के उन दो व्यक्तियों को प्रदान किये जाते हैं जो शारीरिक रूप से असक्त होते हुये भी समाज में अपने पसंद के किसी भी विशिष्ट क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि प्राप्त करते हों. एबिलिटी फ़ाउन्डेशन के द्वारा नियुक्त जूरी के सम्मानीय सदस्यगण जस्टिस श्रीमति लीला सेठ, चुनाव आयुक्त श्री नवीन चावला, पदमविभूषण डॉ. वी. कृष्णामूर्ति एवं प्रसिद्ध पत्रकार श्री राजदीप सरदेसाई ने जगदीप दाँगी का चयन उक्त पुरस्कार के लिये किया था । उक्त चयन लिम्का बुक आफ़ रिकार्ड में दर्ज़ श्री दाँगी द्वारा प्रथम हिंदी इंटरनेट एक्सप्लोरर (आई-ब्राउजर++), अनुवादक एवं शब्दकोश आदि साँफ़्टवेयर के विकास के फ़लस्वरूप किया गया है. इस सम्मान समारोह में एबिलिटी पत्रिका सम्पादक सुश्री जयश्री रविन्द्रन, तमिल एवं हिंदी सिने अभिनेत्री/निर्देशक सुश्री रेवती प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं तमिल अभिनेत्री शोभना, नौकरी डाँट काँम के सी.ई.ओ. श्री हितेश ओवेराय सहित देश के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं पूर्व पुरस्कृत व्यक्त्ति उपस्थित थे । सभी ने श्री दाँगी के कार्य की सराहना की एवं शुभकामनाएँ प्रदान की।

 

श्री दांगी मध्य प्रदेश के गंज बासौदा के निवासी हैं एवं वे वर्तमान में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालिय में साइंटिस्ट के पद पर पदस्थ हैं। पूर्व में भी इनके साक्षात्कार माईक्रोसॉफ़्ट भाषा, बी.बी.सी., वाईस आँव अमेरिका, स्टार टी.वी., डिजिट, आई.टी. पत्रिका आदि द्वारा भी प्रकाशित किये जा चुके हैं।

 

कुछ और ख़ास जानकारीः-

प्रोजेक्ट भाषा-सेतु” 

 “भाषा-सेतु प्रोजेक्ट एक बहुभाषी प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य विभिन्न देशी/विदेशी भाषाओं को कम्प्यूटर पर एक दूसरे से जोड़ना है, यह प्रोजेक्ट हमारे देश में सॉफ़्टवेयर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ साथ हमारे देश का काफी रुपया भी बचा सकता है जो कि हमारी सरकार दूसरे देशों से सॉफ़्टवेयर/तकनीकी खरीदने में खर्च करती है। यह प्रोजेक्ट ग्रामीण भारत में कम्प्यूटर व इंटरनेट के इस्तेमाल व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कार्य साबित हो सकता है जहाँ पर लोग कम्प्यूटर का उपयोग अपनी स्वयं की ही भाषा में सहजता से करना चाहते हैं। स प्रोजेक्ट के तहत निम्नलिखित हिंदी सॉफ़्टवेयर हैं:-

v  - हिंदी एक्सप्लोरर  -- आई-ब्राउज़र++

v  - अंग्रेज़ी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेज़ी -- शब्दकोश

v   - ग्लोबल वर्ड ट्राँसलेटर ( अंग्रेज़ी से हिंदी ) -- अनुवादक   

       v   - हिंदी एक्सप्लोरर -- आई-ब्राउज़र++

(विश्व का प्रथम हिंदी इंटरनेट एक्सप्लोरर i-Browser++ अनुवाद कि सुविधा सहित:- बी.बी.सी. न्यूज रिपोर्ट २८ जुलाई २००५)

 

यह विंडोज आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम है, जो कि विंडोज एक्सप्लोरर एवं इंटरनेट एक्सप्लोरर का संयुक्त रूप है। ''हिंदी एक्सप्लोरर'' की विशेषता यह है कि इसका संपूर्ण इंटरफेस हिंदी भाषा में होकर देवनागरी लिपि में है। इसकी सहायता से कोई भी साक्षर हिंदी भाषी व्यक्ति इसका उपयोग बखूबी अपनी भाषा में बिना किसी विशेष प्रशिक्षण के कम्प्यूटर पर विशेष तौर से इंटरनेट पर कार्य कर सकता है।

 

''हिंदी एक्सप्लोरर'' में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा है और वह है शब्द रूपांतरण (अनुवाद) की, इस बावत् इसमें तीन तरह के ट्रांसलेटर दिए गए हैं:-

1. लोकल वर्ड ट्रांसलेटर: यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसकी मदद से वेब-पेज पर उपस्थित अंग्रेज़ी शब्द पर माउस द्वारा क्लिक करने पर उस शब्द का न केवल हिंदी में अर्थ एवं उच्चारण बतला देता है, बल्कि उच्चारण सहित लगभग सभी समानार्थी शब्द भी देवनागरी लिपि में माउस पॉइन्टर के समीप दर्शा देता है।

 

2. ग्लोबल वर्ड ट्रांसलेटर: यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो कि ''हिंदी एक्सप्लोरर'' के अलावा विंडोज के किसी भी सॉफ़्टवेयर के अंदर कार्य करने में सक्षम है, तथा संबंधित अंग्रेज़ी शब्द पर माउस द्वारा क्लिक करते ही हिंदी अनुवाद कर देता है।

 

3. वेब पृष्ठ पर स्थाई शब्दानुवाद: यह बहुत ही महत्वपूर्ण शब्दानुवाद सुविधा है इस का उपयोग यूजर वेब पृष्ठ पर उपस्थित अंग्रेज़ी के जटिल शब्दों का अनुवाद कर उस पृष्ठ का प्रिन्ट आउट ले सकता है। इस फलन के तहत और भी कई नवीन सुविधाएँ हैं। जो कि एक यूजर के लिए बहुत ही उपयोगी रहेंगी।

   

''हिंदी एक्सप्लोरर'' में और भी अन्य खूबियाँ हैं, जैसे कि एक साथ कई फाइल खोलने की (उसी विंडो एवं अन्य विंडो में), एक साथ कई फाइल को सुरक्षित करने की, एक साथ कई फाइल सर्च कर स्वत: एक के बाद एक फाइल खोलने की, ऑटो हिस्ट्री व्यूअर, पॉप-अप ब्लोकिंग, एडिट मोड ऑन ऑफ, 'इंगलिश टू हिंदी' डिजिटल डिक्शनरी, वेब पृष्ठ पर उपस्थित शब्दों को हाइलाइट करने की, हिन्दी यूनिकोड आधारित पाठ लिखने उसे इंटरनेट से सर्च करने हिन्दी ई-मेल लिखने व भेजने आदि की सुविधाएँ प्रमुख हैं। इस सॉफ़्टवेयर में उपयोक्ता को हिंदी शब्द रूपांतरण की सुविधा तो मिलती ही है, लगभग 38,500 शब्दों का शब्दकोश भी इसमें अंतर्निर्मित है, जिसकी सहायता से उपयोक्ता को अंग्रेज़ी भाषा के जालपृष्ठों (वेब-पेजेस्) को हिंदी में समझने में सहायता मिलती है। यही नहीं इसका शब्दकोश परिवर्तनीय, परिवर्धनीय भी है जिसे उपयोक्ता अपने अतिरिक्त शब्दों को सम्मिलित कर और भी समृध्द बना सकता है। इस बाबत यदि उपयोक्ता को हिंदी टाइप करने में दिक्कत आती है तो इसमें ऑन स्क्रीन हिंदी कुंजीपटल की सुविधा भी दी गई है जिसे माउस द्वारा चलाया जा सकता है।

 

अंग्रेज़ी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेज़ी -- शब्दकोश

 

यह विंडोज आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम है। इसकी विशेषता यह है कि ये दोनों अवस्थाओं (हिंदी से अंग्रेज़ी, अंग्रेज़ी से हिंदी) में कार्य करने में सक्षम है तथा खोजे जा रहे अंग्रेज़ी या हिंदी शब्द के अर्थ के अलावा अन्य समानार्थी शब्द भी उच्चारण सहित तुरन्त दिखाता है व एक समान्तर कोश यानी 'थिसारस' की तरह भी उपयोगी है। इसमें शब्दों के अर्थ के साथ-साथ मुहावरे व वाक्य-खण्डों का भी संग्रह है।  

 

इस सॉफ़्टवेयर से उपयोक्ता अपने किसी भी शब्द के कई पर्यायवाची शब्दों को खोज सकता है इस बाबत इस में कई प्रकार से शब्दों को फिल्टर करने के लिये विशेष फलन दिये गये हैं। इन फलनों की सहायता से उपसर्ग या प्रत्यय के आधार पर भी शब्दों को अपने अनुसार खोज निकालने की सुविधा है। यह सॉफ़्टवेयर हिंदी के साथ-साथ अंग्रेज़ी भाषा को सीखने में बहुत ही उपयोगी है।

 

इस सॉफ़्टवेयर में एक द्वि-भाषी ऑन स्क्रीन कुंजीपटल की विशेष सुविधा भी दी गई है, जिसे माउस द्वारा कमांड किया जा सकता है। वर्तमान में लगभग 38,500 शब्दों का शब्दकोश इसमें अंतर्निर्मित है और इसका शब्दकोश परिवर्तनीय, परिवर्धनीय भी है जिसे उपयोक्ता अपने अतिरिक्त शब्दों को सम्मिलित कर और भी समृद्ध बना सकता है।

 

ग्लोबल वर्ड ट्राँसलेटर ( अंग्रेज़ी से हिंदी ) -- अनुवादक

 

यह ऑनलाइन व ऑफ़लाइन दोनों ही अवस्था में कार्य कर सकता है इसके संचालन के लिये इंटरनेट कनेक्शन की कतई जरूरत नहीं है। यह एक ऐसा सॉफ़्टवेयर है जो कि विंडोज के किसी भी सॉफ़्टवेयर के अंदर कार्य करने में सक्षम है, तथा संबंधित अंग्रेज़ी शब्द पर माउस द्वारा क्लिक करते ही उसका हिंदी अनुवाद विभिन्न समानार्थी शब्दों के साथ-साथ उच्चारण सहित कर देता है।

 

इस सॉफ़्टवेयर का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है की यह विंडोज के किसी एक विशेष अनुप्रयोग पर निर्भर नहीं है बल्कि इसको विंडोज के किसी भी एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर जैसे कि एमएस वर्ड, वर्डपैड, नोटपैड, एमएसआइई, फायरफोक्स ब्राउज़र आदि के अन्दर संयोजन कर अनुवाद की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। विंडोज के अंतर्गत इसका किसी भी सॉफ़्टवेयर के अन्दर कार्य कर सकने की क्षमता के कारण ही इसका नाम 'ग्लोबल' वर्ड ट्राँसलेटर रखा। यह विंडोज की मेमोरी में एक घोस्ट एप्लीकेशन की तरह संचालित रहता है और जैसे कि उपयोक्ता को किसी भी अंग्रेज़ी शब्द के अनुवाद की जरूरत होने पर उस शब्द पर माउस क्लिक करते ही माउस पांटर के समीप एवं विंडोज के टाइटल बार के समीप उपस्थित पट्टी पर उच्चारण सहित अनुवाद पलक झपकते ही प्राप्त कर सकता है।

 

वर्तमान में लगभग 38,500 शब्दों का शब्दकोश इसमें अंतर्निर्मित है और इसका शब्दकोश परिवर्तनीय, परिवर्धनीय भी है जिसे उपयोक्ता अपने अतिरिक्त शब्दों को सम्मिलित कर और भी समृद्ध बना सकता है।

   एक उचित मंच की तलाश !!

 

भाषा-सेतु प्रोजेक्ट के तहत हिंदी सॉफ़्टवेयर का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। अब मैं इन हिंदी सॉफ़्टवेयर को जनहित में जारी करने हेतु एक उचित मंच की तलाश में हूँ। जहाँ से यह हमारे देश के प्रत्येक हिंदी प्रेमी कम्प्यूटर उपयोक्ता तक पहुँच सके। अब तक मैं भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी में कार्य कुशलता को प्रस्तुत करते हुये हिंदी भाषा पर कार्य को सम्पन्न किया, यह कार्य भारत की अन्य भाषाओं अर्थात तमिल, तेलगू, उर्दू, मलयालम इत्यादि सभी भाषाओं में कार्य करने के लिये अग्रसर हूँ। आज हमारा देश दुनिया की सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र व सॉफ़्टवेयर के विकास में अग्रणी भूमिका में है। मेरी अपनी पूरी कोशिश यही है कि यह हिंदी सॉफ़्टवेयर जल्द से जल्द हमारे देश के ग्रामीण लोगों तक पहुँच कर उन्हें इस सूचना प्रौद्योगिकी के क्रांतिकारी दौर में इसका लाभ पहुँचा सके।

 

Note:-

- हिंदी एक्सप्लोरर - आई-ब्राउज़र++:: (डिजिट पत्रिका अंक जून-२००७ CDs के साथ Demo version जारी).

- अंग्रेज़<->हिन्दी - शब्दकोश:: (डिजिट पत्रिका अंक अप्रैल-२००७ CDs  के साथ Demo version जारी).

- ग्लोबल वर्ड ट्रांसलेटर - 'अनुवादक' :: (डिजिट पत्रिका अंक अप्रैल-२००७ CDs के साथ Demo version जारी).
 

----प्रकाशक की कलम से----

(Something About Mr. Jagdeep Singh Dangi)

 

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गँज बासौदा निवासी कम्प्यूटर इंजीनियर श्री जगदीप सिंह दाँगी एक ऐसी शख्सियत हैं जो पहले तो अंग्रेजी भाषा की समस्या से जूझे और फिर इसका समाधान खोजने में जुट गए। लगभग चार साल की कठोर मेहनत रंग लाई और उन्होंने हिन्दी में इंटरनेट एक्सप्लोरर विकसित कर लिया। इस उपलब्धि पर श्री दाँगी का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। श्री दाँगी के साक्षात्कार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई पत्र-पत्रिकाओं जैसे डिजिट, आईटी, विज-इंडिया, सीटीओ फ़ोरम, इलेक्ट्राँनिकी आपके लिए, सीएसआई कम्युनिकेशन्स, पीसी क़्यूस्ट, बीबीसी, इंडिया टुडे, MicroSoft BhashaIndia, Cxotoday, CRN आदि द्वारा भी प्रकाशित किए गए हैं और कई देशी-विदेशी वेबसाइट्स पर भी प्रेषित हुए हैं।

 

संपर्कः  इंजी.  जगदीप सिंह दाँगी
वार्ड नं. 2, को-ऑपरेटिव बैंक के पीछे, स्टेशन क्षेत्र, गंज बासौदा,
जिला विदिशा (मध्यप्रदेश) भारत. पिन- 464221
दूरभाष: घर. (07594) 222457 मोबाइल. 09826343498
ई-मेल:
dangijs@yahoo.com  एवं  dangijs@gmail.com

 

 ◙◙◙

 

 

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति