|
|
|
|||||||||
|
|
||||||||||
|
|
|||||||||||
|
खेत उदास हैं
चिड़िया उदास है - जंगल के खालीपन पर बच्चे उदास हैं - भव्य अट्टालिकाओं के खिड़की-दरवाज़ों में कील की तरह ठुकी चिड़िया की उदासी पर
खेत उदास हैं - भरपूर फसल के बाद भी सिर पर तसला रखे हरिया चढ़-उतर रहा है एक-एक सीढ़ी ऊँची उठती दीवार पर
लड़की उदास है - कब तक छिपाकर रखेगी जन्मतिथि
किराये के हाथ लिख रहे हैं दीवारों पर 'उदास होना भारतीयता के खिलाफ़ है !'
4, न्यू रोड़ स्ट्रीट, कलालों वाली गली देहरादून, उत्तरप्रदेश - 248001
|
|
||||||||||
|
|
|||||||||||
|
|||||||||||