ई-पताः srijangatha@gmail.com

वर्ष- 2, अंक - 16, सितम्बर, 2007

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिक पुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

  छंद

 उ

 

 

 

क्यूँ डराती है ये हवा


रईस अहमद 'फ़िगार'

 

अक्स मेरा न तू दिखा मुझको

मेरी नज़रों से मत गिरा मुझको ।

 

मुझको रहने दे मेरे जैसा ही

अपने जैसा न तू बना मुझको ।

 

एक सूखा हुआ शज़र हूँ मैं

इतना ज़्यादा भी मत झुका मुझको ।

 

एक पैसा फकीर ने लेकर

बख़्श दी ढेर सी दुआ मुझको ।

 

भूल जाऊँ न मैं उड़ान अपनी

छोड़ कुछ देर तो खुला मुझको ।

 

टिमटिमाता चिराग़ हूँ मैं जब

क्यूँ डराती है ये हवा मुझको ।

 

बेरुखी बेहिसी और ख़ुदग़र्जी

शहर में आके ये मिला मुझको ।

 

मैं हूँ खुश्बू मुझे बिखरना है

ऐ हवा दूर तक उड़ा मुझको ।

 

कैसे कर लूँ ज़मीर का सौदा

रोकती है 'फ़िगार' अना मुझको ।

 

  रईस अहमद 'फ़िगार'

56, जवाहर कॉलोनी, बल्लूपुर रोड

देहरादून, उत्तराखंड

 

  छंदकार

गीत

- आनंदी सहाय शुक्ल

- ज्ञानेन्द्र साज

- अनिल अनवर

- रामदयाल

- डॉ. अजय पाठक

नवगीत

- डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र

- नईम

- ऋषिवंश

- विद्यानंदन राजीव

- इंदिरा मोहन

ग़ज़ल

- रईस अहमद 'फ़िगार'

- अग्निवेश शुक्ल

- तुली फकीरचंद जलंधरी

- सुल्तान अहमद

- विज्ञान व्रत

दोहे

- चंद्रसेन विराट

- आचार्य भगवत दुबे

- पुरुषोत्तम 'यक़ीन'

- प्रभु त्रिवेदी

- जितेन्द्र जौहर

माह के छंदकार

- कैलाश गौतम

अपनी बात कविता छंद ललित निबंध कहानी लघुकथा व्यंग्य संस्मरण थोपकथन भाषांतर संस्कार

मूल्याँकन हस्ताक्षर पुस्तकायन विचार-वीथी प्रसंगवश इनदिनों हिंदी-विश्व लोक-आलोक व्याकरण तकनीक

बचपन शेष-विशेष हलचल विशेषांक सृजनधर्मी लेखकों से संपादक बनें चतुर्दिकपुरातनअंकअभिमतमुख्यपृष्ठ

संपादकः जयप्रकाश मानस संपादक मंडलः डॉ.बलदेव,गिरीश पंकज, संतोष रंजन, राम पटवा, डॉ.सुधीर शर्मा, डॉ.जे.आर.सोनी, कामिनी, प्रगति

तकनीकः प्रशांत रथ

Google

 
 WWW http://www.srijangatha.com