 |
सभ्यता के अवशेष
फिर वह चाहे कितनी ही
असभ्य क्यों न रही हो
अवशेष हमेशा किसी न किसी
सभ्यता के ही कहाते हैं।
कितना अच्छा है
आज से
पाँच-दस हजार वर्ष आगे चलकर
हमारे भी जीवाश्म
किसी सभ्यता की खोज कहायेंगे।
क्रांति
203, टॉवर-3, साईनाथ स्क्वयेर
मदर्स स्कूल के पीछे, जलाराम
का रास्ता,
बडोदरा, गुजरात - 390021
◙◙◙
|