|
नदी नहीं जानती
मैं जानती हूँ
नदी के किनारे अब नहीं हैं
मेरे क़दमों के निशान
नदी मगर नहीं जानती
कि मेरे पाँवों में लगी है
आज भी रेत उसकी
कितना अच्छा लगता है
किसी से यूँ भी जुड़े रहना
क्रांति
203, टॉवर-3, साईनाथ स्क्वयेर
मदर्स स्कूल के पीछे, जलाराम
का रास्ता,
बडोदरा, गुजरात - 390021
◙◙◙
|