|
तोता सीख गया है हवेलियों की
जुबान
हवेली ने
उस उड़ते हुए
तोते को कैद कर
लिया है
या तोते ने
हवेली की उड़ान
को
शहर में सन्नाटा
छा जाता है
तोते की बोली से
तोता सीख गया है
हवेलियों की
जुबान
जलायी गई औरत की
चीख
उस पर बरसाये गए
कोड़ों की आवाज़
तोता यदा-कदा
रटने लगता है
कब की मर चुकी
ज़िंदा जलती
उस औरत की
चीख-पुकार
और लोग दौड़
पड़ते हैं
उस हवेली की ओर
कि फिर कहीं
कोई औरत.......
सीमा सोनी
27/622,
इंदिरा भवन, न्यू शांति नगर
रायपुर, छत्तीसगढ़, 492007
◙◙◙
|